माहिरा ने हिंदू धर्म अपनाकर किया प्रेम विवाह, परिजनों से बताया जान का खतरा, SSP से लगाई गुहार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में एक धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। यहां नवदंपति ने शनिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। युवती का कहना है कि वह बालिग है और उसने अपनी मर्जी से हिंदू धर्म अपनाया है।
अपने प्यार को पाने की खातिर माहिरा सिद्दीकी धर्म परिवर्तन कर जूही बन गई। उसने हिंदू लड़के से आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली है। लेकिन युवती के परिवार वाले उसके प्यार के दुश्मन बन गए हैं। इसी के चलते नवदंपति ने एसएसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
जानिए पूरा मामला
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की शाहनत्थन कॉलोनी निवासी माहिरा सिद्दीकी ने बताया कि कई साल से इंचौली थाना क्षेत्र के मिठेपुर गांव निवासी अन्नू से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। वे दोनों शादी करना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने अपने परिजनों के सामने प्रस्ताव रखा लेकिन, घरवाले नहीं माने। घरवाले नहीं माने तो माहिरा ने प्यार की खातिर धर्म परिवर्तन कर लिया।
बता दें कि माहिरा ने शनिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई। उसने एसएसपी से बताया कि अब वह जूही बन गई है और उसने अन्नू से आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह कर लिया है। परिजन विवाह से खुश नहीं हैं। पीड़िता ने बताया कि उसके परिजन गोली मारने की धमकी दे रहे हैं।
वहीं एसएसपी अखिलेश कुमार ने थाना पुलिस को निर्देश दिए है कि मामले की जांच कर जल्द कार्रवाई करें।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/