फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut girl gangraped after Kidnapping one accused arrested others Absconding

मेरठ में किशोरी का अपहरण कर गैंगरेप मामले में फूटा जनाक्रोश, एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

Mon, 27 Aug 2018 10:33 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 27 Aug 2018 10:33 AM IST
विज्ञापन
Meerut girl gangraped after Kidnapping one accused arrested others Absconding
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के मुंडाली में किशोरी को अगवा कर गैंगरेप किए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। रविवार को सैकड़ों गुससाए ग्रामीणों ने गढ़ रोड पर रछौती गांव के सामने जाम लगा दिया और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। गांव की 17 वर्षीय किशोरी का शनिवार को अपहरण करके तीन युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया था। 

विज्ञापन

Meerut girl gangraped after Kidnapping one accused arrested others Absconding
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

मुडांली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी का शनिवार को अपहरण करके उसके साथ तीन युवकों ने गैंगरेप किया था। परिजनों ने दूसरे गांव के रहने वाले दूसरे समुदाय के तीन आरोपी तालिब, सनी और साकिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने तालिब को गिरफ्तार कर लिया था। घटना से गुस्साए ग्रामीण रविवार को गढ़ रोड पर रछौती के तिराहे पर एकत्र हो गए। बाद में रछौती मोड़ के सामने मेरठ गढ़ मार्ग पर पेड़ व अन्य सामान रखकर करीब 11 बजे जाम लगा दिया।

जाम के कारण गढ़ रोड पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। देखते ही देखते पांच किमी लंबा जाम लग गया। सूचना पर सीओ किठौर चक्रपाणि त्रिपाठी, एसओ मुंडाली रितेश कुमार, इंस्पेक्टर किठौर मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की। बाद में विधायक सत्यवीर त्यागी भी मौके पर पहुंच गये। पीड़ित पक्ष के लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि पूरे मामले में मुंडाली पुलिस ने लापरवाही की है। आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया और पीड़ित लड़की से ही सवाल जवाब किया जा रहा है। बाद में सीओ के कहने पर पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया था। वहीं विधायक ने कहा कि पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य जो आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। 

रासुका लगाने की मांग
ग्रामीणों ने कहा कि यदि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तारी नहीं करती है तो वह खुद दूसरे गांव में जाकर देख लेंगे। आरोपियों पर रासुका लगाई जाए। सीओ ने बताया कि पीड़िता के महिला थाने मे 161 के बयान कराए गए हैं। सोमवार को कोर्ट में 164 के बयान दर्ज कराए जाएंगे। वहीं एसपी देहात राजेश कुमार का कहना है कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपियों   के घर पीएसी के साथ अभी दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed