{"_id":"6119251f8ebc3ee0564147ab","slug":"meerut-gets-a-gift-of-amar-jawan-jyoti-on-75th-year-of-independence-day-will-be-lit-for-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों के नाम : आजादी के 75वें वर्ष पर मेरठ को मिली अमर जवान ज्योति की सौगात, 24 घंटे रहेगी प्रज्जवलित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों के नाम : आजादी के 75वें वर्ष पर मेरठ को मिली अमर जवान ज्योति की सौगात, 24 घंटे रहेगी प्रज्जवलित
Sun, 15 Aug 2021 08:00 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 15 Aug 2021 08:00 PM IST
सार
शहीद स्मारक पर 24 घंटे के लिए ज्योति प्रज्ज्वलित कर दी गई। जिलाधिकारी के. बालाजी ने शासन के फंड और गेल गैस की सहायता से इस कार्य को पूरा कराया है। वहीं लोक निर्माण विभाग ने इस निर्माण को पूरा किया है।
विज्ञापन
शहीद स्मारक पर प्रज्जवलित की गई ज्योति
- फोटो : amar ujala, meerut
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजादी के 75वें वर्ष पर मेरठवासियों को बड़ी सौगात मिली है। शहर के शहीद स्मारक पर 24 घंटे के लिए ज्योति प्रज्ज्वलित कर दी गई। जो अब से अनवरत प्रज्ज्वलित रहेगी। इसका शुभारंभ पश्चिमी यूपी सब एरिया के जीओसी ए. के. गुप्ता, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, कमिश्नर सुरेंद्र सिंह ने किया।
बता दें कि पिछले कई वर्षोें से शहीद स्मारक पर अमर जवान ज्योति की मांग की जा रही थी। अमर उजाला ने भी लगातार खबर प्रकाशित कर इसे प्रशासन के संज्ञान में डाला था। इसी को देखते हुए जिलाधिकारी के बालाजी ने शासन के फंड और गेल गैस की सहायता से इस कार्य को पूरा कराया है। वहीं लोक निर्माण विभाग ने इस निर्माण को पूरा किया है।
1857 की क्रांति के स्थल शहीद स्मारक पर उन 85 सेनिकों को भी श्रद्धाजंलि मिली है, जिन्होंने क्रांति की पहली चिंगारी में अपना सब कुछ बलिदान किया। उनके नाम भी शहीद स्मारक में शिलापट पर लिखे गए हैं। ज्योति प्रज्ज्वलित होने के बाद शहीद स्मारक पर भारत माता की जय के नारे गूंजने लगे। इसके अलावा कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गए।