फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Germany's Sophia tied Rakhi to CM Yogi Adityanath, CM asked a funny question about chocolate

Meerut: जर्मनी की सोफिया ने सीएम योगी आदित्यनाथ को बांधी राखी, बच्ची को चॉकलेट देकर पूछ लिया मजेदार सवाल

Tue, 05 Aug 2025 08:45 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 05 Aug 2025 08:45 PM IST
सार

सोफिया अपने पिता मेरठ जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी के साथ सीएम को राखी बांधने पहुंची थी। वह अपनी मां के साथ जर्मनी में रहती है। सीएम ने उसके साथ काफी बातें कीं और कहा कि बेटा इंडिया आकर ही रहो। 

विज्ञापन
Meerut: Germany's Sophia tied Rakhi to CM Yogi Adityanath, CM asked a funny question about chocolate
सीएम को राखी बांधती सोफिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नन्हीं सोफिया, मंगलवार सुबह 7 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को राखी बांधने के लिए सर्किट हाउस पहुंच गई। जैसे ही सोफिया ने अपने पर्स से निकालकर सीएम से राखी बंधवाने का आग्रह किया तो योगी आदित्यनाथ ने पहले तो सोफिया को अपने पास बैठाकर दुलार किया और फिर राखी बंधवाई। सीएम ने सोफिया को राखी बंधाने के बाद भेंट में चॉकलेट दी।
विज्ञापन


 

Meerut: Germany's Sophia tied Rakhi to CM Yogi Adityanath, CM asked a funny question about chocolate
सीएम को राखी बांधी। - फोटो : अमर उजाला
फिर शुरू हुआ सीएम का बेटी के साथ वार्तालाप। मुख्यमंत्री ने सोफिया का नाम, पिता व माता का नाम पूछा। जब उसका पता पूछा तो सोफिया ने जर्मनी बताया। सीएम योगी ने कहा कि जर्मनी अच्छा लगता है या भारत। सोफिया ने दोनों ही देशों की प्रशंसा की। फिर क्या था कि सीएम भी बेटी सोफिया को वापस भारत आने का निमंत्रण देना नहीं भूले। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सोफिया के साथ भारत के इतिहास पर चर्चा की। सीएम ने सोफिया से उसकी शिक्षा दीक्षा की भी जानकारी ली। बता दें कि सोफिया अपने पिता जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी के साथ सीएम को राखी बांधने पहुंची थी। बेटी के संस्कारों को देखकर सीएम ने माता- पिता को भी बधाई दी।

ये भी देखें...
CM योगी मेरठ में सख्त: गोवंशों की अनदेखी पर नहीं बख्शे जाएंगे अधिकारी, जवाबदेही तय होगी, लापरवाही नहीं चलेगी!    



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed