फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CM Yogi Reviews Development Work in Meerut, Warns Officials Over Stray Cattle Neglect and Road Accidents

CM योगी मेरठ मे सख्त: गोवंशों की अनदेखी पर नहीं बख्शे जाएंगे अधिकारी, जवाबदेही तय होगी, लापरवाही नहीं चलेगी!

Tue, 05 Aug 2025 02:05 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 05 Aug 2025 02:05 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ मंडल की समीक्षा बैठक में गोशाला प्रकरण, सड़क हादसों और अफसरों की लापरवाही पर सख्त नाराजगी जताई। विकास योजनाओं, पर्यटन और युवा उद्यमियों की योजनाओं की समीक्षा भी की गई।

विज्ञापन
CM Yogi Reviews Development Work in Meerut, Warns Officials Over Stray Cattle Neglect and Road Accidents
सीएम योगी की समीक्षा बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मेरठ के ऊर्जा भवन में मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अफसरों की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए दो टूक कहा गोवंशों की अनदेखी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कान्हा उपवन गोशाला प्रकरण पर गंभीर रुख अपनाते हुए कहा कि अब सिर्फ एक अधिकारी पर कार्रवाई हुई है, लेकिन आगे और भी जिम्मेदारों को जवाब देना होगा।

विज्ञापन

CM Yogi Reviews Development Work in Meerut, Warns Officials Over Stray Cattle Neglect and Road Accidents
मेरठ में सीएम योगी की समीक्षा बैठक - फोटो : अमर उजाला
सड़क हादसों पर जताई चिंता
सीएम योगी ने कहा कि मेरठ मंडल में सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं, जो चिंताजनक है। अफसरों को इस पर गंभीरता से काम करने की हिदायत दी गई। उन्होंने यह भी कहा कि टैक्सी और बस स्टैंड सड़कों पर नहीं होने चाहिए। वेंडिंग जोन और ई-रिक्शा चालकों के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कराई जाए।

योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश
सीएम ने युवा उद्यमी योजना और पीएम सूर्य घर योजना को तेज़ी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि युवा सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता में है। साथ ही मेडिकल कॉलेज निर्माण, जल जीवन मिशन और ‘एक पेड़ मां के नाम’ जैसे अभियानों की भी मॉनिटरिंग को कहा गया।

यह भी पढ़ें: Meerut: राज्य मंत्री दिनेश खटीक का हालचाल जानने पहुंचे सीएम योगी, सर्किट हाउस में करेंगे रात्रि प्रवास
 
विज्ञापन
विज्ञापन

CM Yogi Reviews Development Work in Meerut, Warns Officials Over Stray Cattle Neglect and Road Accidents
मेरठ में सीएम योगी की समीक्षा बैठक - फोटो : अमर उजाला

टेक्नोलॉजी और जवाबदेही पर जोर
सीएम ने निर्देश दिए कि तकनीक का बेहतर उपयोग कर कार्यों में पारदर्शिता लाई जाए। सभी अधिकारी आईजीआरएस और सीएम हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों का समय से निस्तारण करें। जनता की सुनवाई हर हाल में हो।

सम्मानित विभूतियों के नाम भेजें
सीएम योगी ने कहा कि कला, साहित्य, विज्ञान और खेल जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों के नाम पुरस्कार के लिए भेजे जाएं।

बैठक में ये रहे मौजूद
इस बैठक में एडीजी भानु भास्कर, कमिश्नर मेरठ हृषिकेश भास्कर यशोद, डीआईजी कलानिधि नैथानी, डीएम डॉ. वीके सिंह, एमडीए उपाध्यक्ष संजय कुमार मीणा, पीवीवीएनएल एमडी ईशा दुहन, सीडीओ नूपुर गोयल समेत सभी जनपदों के अफसर वर्चुअल और प्रत्यक्ष रूप से मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed