{"_id":"5d867e718ebc3e016f0b238e","slug":"meerut-gdp-is-10-meerut-news-mrt4445930163","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएसएमई ने किया मेरठ को आर्थिक मंदी से मुक्त, जीडीपी 10 प्रतिशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएसएमई ने किया मेरठ को आर्थिक मंदी से मुक्त, जीडीपी 10 प्रतिशत
विज्ञापन
मेरठ। देश का जीडीपी (ग्रास डोमेस्टिक प्रोडक्ट) पांच प्रतिशत पर डगमगा रहा है। इसके विपरीत मेरठ का जीडीपी 10 प्रतिशत पर बढ़त की तरफ है। इसका मुख्य कारण शहर की एमएसएमई (माइक्रो स्माल एवं मीडियम इंटरप्राइज) हैं। ये सेक्टर अपने पैसे के सहारे व्यापार करता हैं। शहर के जीडीपी वृद्धि में 20 प्रतिशत कृषि और 80 प्रतिशत योगदान अतिरिक्त संस्थानों का है। ये जानकारी सीसीएस यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर डॉ. एनके तनेजा ने एक कार्यक्रम के दौरान दीं।
बांबे बाजार चेंबर ऑफ कामर्स में वार्षिक जनरल मीटिंग अध्यक्ष जेके गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। इसमें चार पदाधिकारी और ग्यारह काउंसिल सदस्यों का तीन वर्ष के लिए निर्विरोध चुनाव हुआ। नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. रामकुमार गुप्ता ने बताया कि आज बैंक उद्यमियों को लोन देने से पीछे हट रहे हैं। उपभोक्ता खरीददारी नहीं कर रहे। इसके चलते अर्थव्यवस्था प्रभावित है। हालांकि अर्थव्यवस्था को सुधारने के सक्रिय कदम उठाए गए हैं। इस दौरान मुख्य अतिथि डॉ. एनके तनेजा का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सीसीएस के वाइस चांसलर प्रो. डॉ. एनके तनेजा ने शुरुआत में चार पुरुषार्थ धर्म, काम, अर्थ और मोक्ष के अर्थ को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि रिस्क लेने का कार्य सिर्फ व्यापारी करता है। चेंबर से युवा उद्यमियों को जोड़नेे की जरूरत हैं। यूपी में गैर कृषि क्षेत्र से जीडीपी में योगदान 76 प्रतिशत है। वहीं, मेरठ में गैर कृषि क्षेत्र से जीडीपी में योगदान 80 प्रतिशत है। डॉ. एनके तनेजा ने बताया कि सन् 1800 में मेरठ की प्रिंटिंग इंडस्ट्री का देशभर में लोहा था। सर्वाधिक पब्लिशिंग और जनरल मेरठ में छापे जाते थे।
टैक्स से उद्यमी को लाभ
उद्यमी पर टैक्स का सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। जीएसटी की कमियों को दूर किया जा रहा है। प्रोफेसर डॉ. एनके तनेजा ने कहा कि जीएसटी (गुड्स एंड सर्विस टैक्स) अब जल्द ही (गुड्स एंड सिंपल टैक्स) हो जाएगा। सरकार की नीतियों के कारण अब एफडीए बढ़ेगा। एमएसएमई को इससे लाभ होना तय है। प्रतिस्पर्धा और प्रतियोगिता के बीच उत्पादन बढ़ेगा।
विज्ञापन
एमएसएमई ने दिया रोजगार
समाज हित मेें कार्य करते हुए बहुत बड़ी संख्या में लोगों को एमएसएमई ने रोजगार दिया है। प्रोफेसर डॉ. एनके तनेजा ने बताया कि सरकार की योजना स्टार्ट अप लोन, कोलेट्रल फ्री लोन, कैपिटल लोन आदि का भी उद्यमियों को लाभ मिलेगा।
इन पदों पर हुई नियुक्ति
अध्यक्ष डॉ. रामकुमार गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशांक जैन, कनिष्ठ उपाध्यक्ष लोकेश कुमार सिंघल और नीलकमल पुरी, काउंसिल सदस्य में अनिल कुमार जैन, अमित जैन, गोपाल अग्रवाल, सुमनेश अग्रवाल, राजेंद्र सिंह, अशोक जैन, केएन सिंघल, सुशील कुमार जैन, अतुल जैन, गिरीश कुमार, राजकुमार कंसल। वहीं, बैठक के बाद प्रस्ताव प्रदेश सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों को भेजा गया।