{"_id":"671f91d7a5f32c57a80b52e6","slug":"meerut-gave-birth-to-a-son-after-eight-years-of-marriage-died-after-24-hours-bku-created-a-ruckus-2024-10-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: शादी के आठ साल बाद दिया बेटे को जन्म, 24 घंटे बाद ही हो गई मौत, फिर हुआ बवाल...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: शादी के आठ साल बाद दिया बेटे को जन्म, 24 घंटे बाद ही हो गई मौत, फिर हुआ बवाल...
Mon, 28 Oct 2024 07:00 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 28 Oct 2024 07:00 PM IST
सार
भारतीय किसान यूनियन (भानू) के जिला अध्यक्ष कुलदीप तोमर ने अस्पताल के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। सीएमओ ने जांच का आश्वासन दिया, इसके बाद कार्यकर्ता शांत हुए।
विज्ञापन
अस्पताल के सामने कार्रवाई की मांग करते भाकियू भानु के लोग और परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भावनपुर थाना क्षेत्र में गढ़ रोड स्थित अजय अस्पताल के बाहर सोमवार सुबह नवजात का शव रखकर भारतीय किसान यूनियन (भानु) के कार्यकर्ताओं ने तीन घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के चिकित्सक की लापरवाही से भगवानपुर चट्टावन गांव के अरविंद के नवजात बेटे की मौत का आरोप लगाया।
विज्ञापन
मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव भगवानपुर चट्टावन निवासी अरविंद तोमर ने बताया कि उनकी पत्नी अनु ने शादी के आठ साल बाद 22 अक्तूबर को बेटे को जन्म दिया। 26 अक्तूबर को निजी अस्पताल से मां-बेटे को चिकित्सकों ने स्वस्थ बताते हुए डिस्चार्ज कर दिया। 27 अक्तूबर उनके बेटे की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसके हाथ पैर नीले होने लगे थे। वह बच्चे को फिर से अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने बच्चे को इंफेक्शन होने की जानकारी दी और इलाज शुरू किया। रविवार रात बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार सुबह लगभग आठ बजे भारतीय किसान यूनियन (भानू) के जिला अध्यक्ष कुलदीप तोमर कार्यकर्ताओं के साथ अस्पताल के बाहर पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। सीएमओ के आश्वासन के बाद कार्यकर्ता वापस लौटे। प्रदर्शन करने वालों में नीरज तोमर, सुशील शर्मा, ओम चौहान, महेंद्र तोमर, अरुण तोमर, नरेंद्र शर्मा, कपिल जाटव, असलम, फारुख, सुमित शास्त्री आदि शामिल थे।