फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Gangster Sunil Fauji threatens to kill Muslim youth in Rohta, demands action from SSP

मुस्लिम युवक पर तानी पिस्टल!: गैंगस्टर सुनील फौजी ने दी जान से मारने की धमकी, पीड़ित ने एसएसपी से लगाई गुहार

Tue, 19 Sep 2023 12:47 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 19 Sep 2023 12:47 AM IST
सार

Meerut News : मुस्लिम युवक ने एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है। पीड़ित युवक ने बताया कि गैंगस्टर सुनील फौजी ने बाजार में पिस्टल तानकर उसे जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
Meerut: Gangster Sunil Fauji threatens to kill Muslim youth in Rohta, demands action from SSP
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में रोहटा थाना क्षेत्र के बड़ौदा गांव निवासी मुस्लिम परिवार के एक युवक ने गांव निवासी गैंगस्टर सुशील फौजी के चचेरे भाई पर बाजार में पिस्टल और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की है। एसएसपी ने सीओ सरधना को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, भड़ौदा गांव निवासी इरफान पुत्र सईद सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि कुख्यात बदमाश सुशील फौजी ने बीते दिनों उनके घर में घुसकर जानलेवा हमला किया था। पीड़ित ने थाने में शिकायत की थी और पुलिस ने इस पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बदमाश पीड़ित परिवार पर पूर्व में दर्ज मुकदमे को वापस करने का दबाव बना रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मिहिर भोज विवाद: सपा विधायक को हिरासत में देख भड़के समर्थक, पुलिस बसों के शीशे तोड़े, तस्वीरें बनीं गवाह

विज्ञापन
विज्ञापन

उनका यह भी कहना है कि दो दिन पूर्व वह पास के गांव में बाजार से सामान खरीदने के लिए गया था। जहां सुशील फौजी के चचेरे भाई ने बाजार में उन पर पिस्टल तान दिया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचा। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि सीओ सरधना को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें: इंस्टाग्राम पर दे बैठी दिल: दरिंदे ने बनाया हवस का शिकार, परिजनों ने पकड़कर की धुनाई, थाने में खुला बड़ा राज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed