इंस्टाग्राम पर दे बैठी दिल: दरिंदे ने बनाया हवस का शिकार, परिजनों ने पकड़कर की धुनाई, थाने में खुला बड़ा राज
Meerut News : एक किशोरी ने इंस्टाग्राम पर हिंदू समझ कर दूसरे समुदाय के युवक से दोस्ती कर ली। इसके बाद वह उसे दिल दे बैठी और उससे मिलने लगी। इसी दौरान आरोपी ने किशोरी को हवस का शिकार बना लिया। वहीं, सोमवार को परिजनों ने आरोपी को बेटी के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में कंकरखेड़ा की एक किशोरी से दूसरे समुदाय के युवक ने नाम बदलकर इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। इसके बाद आरोपी युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। वहीं, सोमवार को पीड़ित परिजनों ने आरोपी युवक को किशोरी के साथ बाइक पर घूमते हुए पकड़ लिया। इसके बाद पीड़ित परिजनों ने जमकर हंगामा किया और परिजन आरोपी युवक को पड़कर थाने ले आए।
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के सरधना रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी एक किशोरी की दोस्ती इंस्टाग्राम पर दूसरे समुदाय के युवक से हो गई थी। लेकिन आरोपी युवक ने इंस्टाग्राम पर हिंदू नाम से अपनी आईडी बना रखी थी। लगभग दोनों की आठ महीने से इंस्टाग्राम पर बात हो रही थी। एक महीना पहले परिजनों को किशोरी और युवक के बारे में जानकारी हुई थी। जिसके बाद परिजनों ने किशोरी का घर से बाहर निकलना बंद कर दिया था।
वहीं, युवक को भी समझा दिया गया था। सोमवार शाम युवक किशोरी को लेकर कंकरखेड़ा बाईपास पर घूम रहा था। परिजनों ने मौके से युवक व किशोरी को रंगे हाथों पकड़ लिया। पीड़ित परिजनों ने युवक की जमकर पिटाई की। वहीं, हंगामा होता देख हाईवे पर राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
यह भी पढ़ें: सम्राट मिहिर भोज विवाद: गुर्जर समाज ने बिना अनुमति निकाली यात्रा, करणी सेना विरोध पर अड़ी, हुई कार्रवाई
उधर, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आरोपी युवक व किशोरी को लेकर थाने आ गई। पीड़ित परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने पर तहरीर दी। वहीं परिजनों का आरोप है कि आरोपी युवक ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस कार्रवाई की तैयारी में जुट गई है।
यह भी पढ़ें: मिहिर भोज विवाद: बिना अनुमति यात्रा पर कार्रवाई, सपा विधायक अतुल प्रधान समेत कई हिरासत में, पुलिस लाइन भेजे
थाना प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि तहरीर मिल गई है। जांच के बाद आई कार्रवाई की जाएगी।