फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Ganganahar closed from Haridwar, these districts including Meerut-Delhi-Ghaziabad will face problem

Meerut: हरिद्वार से बंद हो गई गंगनहर, मेरठ-दिल्ली-गाजियाबाद समेत इन जिलों को होगी पेयजल व सिंचाई की दिक्कत

Thu, 02 Oct 2025 05:43 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 02 Oct 2025 05:43 PM IST
सार

सफाई और मरम्मत कार्य के लिए गंगनहर को बंद किया गया है। अब यह 20 अक्तूबर को ही खुलेगी। इसका असर मेरठ समेत आसपास के जिलों पर भी देखने को मिलेगा। इसके अलावा खेतों की सिंचाई का काम भी प्रभावित होगा। 

विज्ञापन
Meerut: Ganganahar closed from Haridwar, these districts including Meerut-Delhi-Ghaziabad will face problem
गंगनहर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगनहर की सफाई और किनारे व पुलों की मरम्मत के लिए बृहस्पतिवार की मध्यरात्रि हरिद्वार से नहर को बंद कर दिया गया है। दो दिन में इसका असर मेरठ और आसपास के इलाकों में देखने को मिलेगा। नहर बंद होने के कारण जहां खेतों की सिंचाई पर असर पड़ेगा, वहीं मेरठ और दिल्ली, गाजियाबाद शहरों की जनता के सामने पेयजल की दिक्कत आएगी। 
विज्ञापन

 

हरिद्वार से पानी छोड़ने के बाद मेरठ तक आने में कम से कम 36 घंटे का समय लगता है। इसलिए यह दिक्कत किसानों और आम लोगों को 22 अक्तूबर तक झेलनी होगी। अब हरिद्वार से नहर में 20 अक्तूबर की मध्यरात्रि को ही गंगाजल छोड़ा जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई विभाग हर साल दशहरे से दीपावली तक नहर बंद करके सफाई करता है। अब उप्र सरकार के निर्देश पर सिंचाई विभाग ने गंगनहर को हरिद्वार भीम गोड़ा से बंद कर दिया। गंगनहर बंद होने का प्रभाव फसलों की सिंचाई पर ही नहीं बल्कि कुछ शहरों की पेयजल व्यवस्था और हरिद्वार हर की पौड़ी पर गंगा स्नान करने वालों पर भी पड़ेगा।
 
विज्ञापन

पश्चिम यूपी के कई जिले होंगे प्रभावित
हरिद्वार से निकलने वाली गंगनहर और अनूपशहर शाखा नहर के पानी का उपयोग मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ आदि जिलों में कृषि भूमि की सिंचाई के लिए होता है। इसके अलावा मेरठ, गाजियाबाद, दिल्ली की जनता की प्यास बुझाई जाती है। 
गंगनहर बंद होने से ये सभी इलाके और जनता प्रभवित होगी। किसान गन्ने की बुवाई के लिए कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेला से पहले को उचित समय मानते हैं। पांच नवंबर को गंगा स्नान मेला है। वहीं, नहर बंद होने के कारण बड़ी संख्या में किसान गेहूं की फसल के लिए बुवाई नहीं कर पाएंगे।

ये बोले अधिकारी
नहर की सफाई और मरम्मत कार्य जरूरी है। इसलिए 20 अक्तूबर तक नहर बंद की गई है। शहरों के लिए जो नहर से पानी की आपूर्ति की जाती है, इसके लिए नहर में जगह-जगह पानी रोका जाएगा। प्रयास रहेगा कि शहरों की जनता को अधिक दिन तक पीने का पानी दिया जा सके। 
- विकास त्यागी, अधिशासी अभियंता,मेरठ खंड गंगनहर मेरठ
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed