फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Ganga Water Level Rises Again, Administration Intensifies Monitoring

Meerut: हस्तिनापुर में गंगा के जलस्तर में फिर बढ़ोतरी, प्रशासन अलर्ट; तटबंधों पर बढ़ाई गई निगरानी

Wed, 05 Aug 2026 05:57 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 05 Aug 2026 05:57 PM IST
सार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश का असर अब गंगा के जलस्तर पर भी दिखाई देने लगा है। हस्तिनापुर में बुधवार को गंगा का जलस्तर बढ़ा, हालांकि नदी अभी खतरे के निशान से नीचे बह रही है। प्रशासन और सिंचाई विभाग ने तटबंधों तथा खादर क्षेत्र के गांवों में निगरानी बढ़ा दी है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

विज्ञापन
Meerut: Ganga Water Level Rises Again, Administration Intensifies Monitoring
हस्तिनापुर में खादर क्षेत्र में गंगा का जलस्तर बढ़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र में गंगा नदी के जलस्तर में बुधवार को फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई। पहाड़ी और मैदानी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के चलते नदी में पानी का प्रवाह बढ़ा है। हालांकि फिलहाल जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है, लेकिन प्रशासन ने एहतियात के तौर पर निगरानी बढ़ा दी है।

विज्ञापन


बिजनौर बैराज से बढ़ा पानी का डिस्चार्ज
सिंचाई विभाग के अनुसार बुधवार शाम चार बजे बिजनौर बैराज पर गंगा का जलस्तर 218.70 मीटर दर्ज किया गया। यहां से 1,37,443 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज रिकॉर्ड किया गया। इससे एक दिन पहले मंगलवार को डिस्चार्ज करीब 1.25 लाख क्यूसेक था। डिस्चार्ज में बढ़ोतरी से साफ है कि ऊपरी क्षेत्रों से लगातार पानी आ रहा है।
विज्ञापन


वहीं भीमगौड़ा बैराज पर गेज 292.20 मीटर और पानी का डिस्चार्ज 1,03,983 क्यूसेक दर्ज किया गया।

तटबंधों और खादर क्षेत्र पर प्रशासन की नजर
गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सिंचाई विभाग की टीमें तटबंधों और कटान संभावित स्थानों का लगातार निरीक्षण कर रही हैं। खादर क्षेत्र के गांवों पर भी प्रशासन विशेष नजर बनाए हुए है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया जा सके।

फिलहाल बाढ़ का खतरा नहीं
प्रशासन का कहना है कि वर्तमान में बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है। इसके बावजूद नदी किनारे रहने वाले लोगों और पशुपालकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। लोगों से अपील की गई है कि वे गंगा के तेज बहाव वाले क्षेत्रों में न जाएं और बच्चों को नदी किनारे अकेले न जाने दें।

बारिश जारी रही तो बढ़ सकता है जलस्तर
अधिकारियों का कहना है कि यदि पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहता है तो अगले कुछ दिनों में गंगा के जलस्तर में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। इसलिए हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed