फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: gang-raped a woman, 12 year old son also missing, three accused arrested

Meerut: पुजारी ने करा दिया महिला से सामूहिक दुष्कर्म, 12 साल का बेटा भी लापता, तीन आरोपी गिरफ्तार

Wed, 21 May 2025 07:09 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 21 May 2025 07:09 PM IST
सार

पुजारी को गलत हरकतों के कारण एक माह पूर्व मंदिर से हटा दिया गया था। उसने 
पहले शराब पी और फिर अपने साथ रहने वाली मंदबुद्धि महिला को तीन आरोपियों को सौंप दिया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर बालक की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Meerut: gang-raped a woman, 12 year old son also missing, three accused arrested
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित मंदिर के पूर्व पुजारी ने उसके साथ रही रही मंदबुद्धि महिला को अपने दोस्तों को सौप दिया। इसके बाद आरोपियों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद से महिला का 12 साल का बेटा भी लापता है। ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

 

सरधना थाना क्षेत्र के गांव का निवासी व्यक्ति सरूरपुर के एक गांव में स्थित मंदिर में पुजारी था। ग्रामीणों ने बताया कि पुजारी गलत संगत में रहता था। शराब पीने और नशा करने का आदी था। इस कारण एक माह पहले उसे मंदिर कमेटी ने हटा दिया था। पुजारी के साथ एक विधवा महिला अपने 12 साल के बेटे के साथ रहती थी। वह पुजारी के साथ भिक्षा मांगकर गुजारा करती थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि बीते मंगलवार शाम को पुजारी महिला के साथ मंदिर में पहुंचा था। इसके बाद आरोपी ने अपने तीन दोस्तों को भी बुला लिया। मंदिर के पास ही चारों आरोपियों ने शराब पी। इसके बाद पुजारी ने महिला को अपने दोस्तों को सौप दिया। तीनों आरोपी महिला को सरूरपुर के जंगल में ले गए। इसके बाद सभी ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 

यह भी पढ़ें...
Saharanpur: रेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात शव, घुमंतू व्यक्ति की आशंका, जांच में जुटी पुलिस    
 
विज्ञापन

सुबह जब महिला मंदिर परिसर में पहुंची तो उसका बेटा भी लापता था। इसके बाद महिला ने घटना के बारे में मंदिर कमेटी को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराकर जांच और कार्रवाई की बात कही है। वहीं, पुलिस ने लापता बालक की तलाश शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed