फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Gang rape with two girls, video also made, police imposed section of molestation

Meerut: मदरसे में जा रहीे दो बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो भी बनाया, पुलिस ने छेड़छाड़ की धारा लगाई

Wed, 11 Oct 2023 11:18 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 11 Oct 2023 11:18 AM IST
सार

थाना सरूरपुर क्षेत्र के एक कस्बे में मदरसे में पढ़ने जा रहीं दो मासूम बच्चियों के साथ तीन लोगों द्वारा सामूहिम दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के बजाय छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

विज्ञापन
Meerut: Gang rape with two girls, video also made, police imposed section of molestation
दुष्कर्म - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

थाना सरूरपुर क्षेत्र के एक कस्बे में मदरसे में पढ़ने जा रहीं दो मासूम बच्चियों के साथ एक वृद्ध समेत तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के दौरान वीडियो भी बनाया। इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आरोपियों की धमकी से सहमी बालिकाओं ने परिजनों को भी घटना की जानकारी नहीं दी। वीडियो वायरल होने पर परिजनों को घटना का पता चला। जिसके बाद उन्होंने थाने में शिकायत की। पुलिस ने दोनों बच्चियों का मेडिकल कराया और तीनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया।

विज्ञापन
 

 

थाना क्षेत्र एक कस्बे की रहने वाली दस साल और आठ साल की दो बालिका रविवार को मदरसे में पढ़ने जा रही थीं। रास्ते में खिवाई कस्बा निवासी फुरकान पुत्र यामीन दोनों बच्चियों को झूला झुलाने के बहाने एक आम के बाग ले गया।

आरोप है कि यहां उसने दोनों बच्चियों के साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच आरोपी के साथी साबिर पुत्र इस्लाम और अनीस पुत्र फजर अली भी वहां पहुंच गए। इन दोनों ने भी बच्चियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने इस शर्मनाक घटना का वीडियो भी बनाया। दोनों बच्चियों को किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी देकर घर भेज दिया। 

घटना के बाद से डरी-सहमी बच्चियों ने परिजनों को भी कुछ नहीं बताया और दर्द सहती रही। सोमवार को आरोपियों ने घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वीडियो बच्चियों के परिजनों तक पहुंची तो उनके होश उड़ गए। परिजन दोनों बच्चियों को लेकर थाने पहुंचे और तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की और छेड़छाड़ की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर दोनों बच्चियों का मेडिकल कराया। तीनों आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और मंगलवार को उनका चालान कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने दुष्कर्म की धारा नहीं लगाई 
सरूरपुर पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद भी दुष्कर्म की धारा मुकदमे में नहीं लगाई। पॉक्सो एक्ट और छेड़छाड़ की धाराओं में तीनों आरोपियों का चालान कर दिया। इस बारे में बात करने पर सीओ शिव प्रताप सिंह ने कहा कि परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वीडियो रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सामने आया। वीडियो और मेडिकल रिपोर्ट भी जांच में शामिल कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed