फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Gang busted and mastermind Manoj Mishra arrested for GST theft of 357 crore

Meerut: 357 करोड़ की जीएसटी चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड मनोज मिश्रा गिरफ्तार

Sat, 23 Dec 2023 04:55 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 23 Dec 2023 04:55 PM IST
सार

Meerut News : 357 करोड़ की जीएसटी चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। इस गिरोह के मास्टरमाइंड मनोज मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Meerut: Gang busted and mastermind Manoj Mishra arrested for GST theft of 357 crore
जीएसटी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय वस्तु और सेवा कर (सीजीएसटी) कमिशनरेट की एंटी-इवेजन शाखा ने फर्जी ई बिलिंग के जरिए धांधली करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए मास्टरमाइंड मनोज मिश्रा को गिरफ्तार किया है। जालसाजों ने 1989 करोड़ रुपये के फर्जी बिल बनाकर 357 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी की है। पूरा रैकेट 91 फर्जी कंपनियों की मदद से चल रहा था। सीजीएसटी की टीम ने मनोज मिश्रा को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


स्क्रूटनी के दौरान जीएसटी के अधिकारियों ने पाया कि बड़ी संख्या में कंपनियां एक ही मोबाइल नंबर से रजिस्टर हैं और इनके द्वारा जीएसटी की चोरी की जा रही है। रैकेट में शामिल लोगों ने बिना सामान के फर्जी इनवॉइस और बिल बनाए। इस तरह की धांधली सामने आने के बाद सीजीएसटी ने अलग-अलग टीमें बनाकर 27 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। छापे के दौरान बड़ी संख्या में दस्तावेज बरामद हुए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जयंती पर विशेष: ग्रामीण विकास के सच्चे पैरोकार थे चौधरी चरण सिंह, पढ़िए उनके बारे में अनसुने किस्से

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में पता चला कि मास्टरमाइंड मनोज मिश्रा के बैंक खातों में इन 91 फर्जी कंपनियों के प्राप्तकर्ताओं ने 47 करोड़ रुपये जमा किए थे। इन 91 कंपनियों ने फर्जी बिलिंग के जरिए 1989 करोड़ रुपये का बिल जनररेट किया जिसमें टैक्स के रूप में 357 करोड़ रुपये पास किया गया। यह पैसा मास्टरमाइंड मनोज मिश्रा के बैंक खाते में हस्तांतरित हुआ। पूरा मामला सामने आने के बाद अब यह पता लगाया जा रहा है कि इस धंधे में और कौन-कौन लोग शामिल थे।

यह भी पढ़ें: UP: जेल गया कमर अहमद काजमी, दुबई से जुड़े हैं तार, करोड़ों के फर्जीवाड़े का खुला हर राज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed