फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Friends took him away from home and beat him to death...

Meerut: घर से बुलाकर ले गए दोस्त और पीट-पीटकर मार डाला... बच्चे बोले- पापा को झूठ बोलकर ले गए अंकल

Mon, 27 Jan 2025 06:08 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 27 Jan 2025 06:08 PM IST
सार

दीपचंद से दो दोस्तों ने 50 हजार रुपये उधार लिए थे। इसी को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो फरार हैं। 

विज्ञापन
Meerut: Friends took him away from home and beat him to death...
दीपचंद की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो दोस्तों ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर युवक की हत्या कर दी और फरार हो गए। पुलिस ने दो आरोपियों को आला कत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी फरार हैं। 
विज्ञापन

 

Meerut: Friends took him away from home and beat him to death...
दीपचंद की हत्या का आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव भगवानपुर चट्टावन निवासी सुभाष ने बताया कि किठौर थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर कला निवासी राजू और नरेश उसके भाई दीपचंद के पुराने मित्र थे। दोनों का उसके भाई के घर पर काफी आना-जाना भी था। कई बार दोनों उसके मकान पर भी रुक जाते थे। राजू ने कई महीने पहले उसके भाई दीपचंद से 50000 रुपये उधार लिए थे। शनिवार रात करीब आठ बजे राजू व नरेश उनके गांव पहुंचे और उसके भाई दीपचंद उर्फ दीपू (48) को अपने साथ ले गए। दीपचंद के बच्चों ने उनसे पूछा तो दोनों दोस्तों ने कहा कि उधार ली रकम वापस करनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut: Friends took him away from home and beat him to death...
पकड़ा गया दूसरा हत्यारोपी। - फोटो : अमर उजाला
रात करीब नौ बजे कुछ लोगों ने सुभाष को सूचना दी कि गांव के बाहर दीपचंद के साथ उसके दोस्त मारपीट कर रहे हैं। सुभाष ग्रामीणों के साथ हसनपुर कलां में निर्माणाधीन बाईपास पर पहुंचा, तो वहां राजू, नरेश व दो अन्य लोग दीपचंद को लाठी डंडों से पीट रहे थे। सुभाष के ललकारने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। परिजनों और ग्रामीणों ने पास जाकर देखा तो दीपचंद की मौत हो चुकी थी। 
 
विज्ञापन

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने राजू व नरेश और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। सोमवार को पुलिस ने राजू व नरेश को गिरफ्तार कर लिया। सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद करते हुए दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

15 वर्ष पहले पत्नी की हो चुकी मौत
दीपचंद की पत्नी की 16 वर्ष पहले मौत हो गई थी। दीपचंद की दो बेटी व एक बेटा है। एक बेटी की शादी हो चुकी है। दीपचंद शराब पीने का आदी था। दीपचंद पहले ड्राइवर था, आजकल कुछ नहीं कर रहा था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed