फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Four wedding ceremonies worth crores came under the radar of Income Tax

Meerut: करोड़ों की चार शादियां आयकर के रडार पर, 440 विवाह समारोह की बनाई गई सूची

Thu, 05 Dec 2024 12:25 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 05 Dec 2024 12:25 PM IST
सार

मेरठ में करोड़ों की शादी का वीडियो वायरल होने के बाद आयकर विभाग सक्रिय हो गया है। आयकर विभाग ने शहर में हो रहे विवाह कार्यक्रमों में लेनदेन के लिए विभागीय कमेटी गठित कर दी है।

विज्ञापन
Meerut: Four wedding ceremonies worth crores came under the radar of Income Tax
- फोटो : Istock

विस्तार

मेरठ में आयकर विभाग ने शहर में हो रहे विवाह कार्यक्रमों में नकद लेनदेन के लिए विभागीय स्तर पर कमेटी गठित की है। बाईपास स्थित कई रिजॉर्ट में इस सीजन में हुए चार विवाह समारोह को विभाग ने चिह्नित किया है। 

विज्ञापन


इन कार्यक्रमों में राष्ट्रीय सिंगर सहित बॉलीवुड के स्टार, स्पोर्ट्स स्टाॅर और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भी शामिल हुए। इतना ही नहीं कॉकटेल पार्टी में भी देश के नामचीन पंजाबी सिंगरों ने प्रस्तुति दी। विवाह कार्यक्रम में करोड़ों रुपये विभिन्न परंपराओं के लिए खर्च किए गए। 

विज्ञापन

बड़े विवाह कार्यक्रमों का खंगाला जाएगा रिकाॅर्ड
इनकम टैक्स विभाग ने दिल्ली और वेस्ट यूपी के अपने अधिकारियों को आदेश जारी कर इस सीजन में हुए बड़े विवाह कार्यक्रमों के रिकाॅर्ड खंगालने के लिए कहा गया है। विभागीय स्तर पर जांच शुरू कर दी गई है। शहर में बाईपास स्थित कई रिजॉर्ट में हुए विवाह कार्यक्रमों की आईटी डिपार्टमेंट ने जानकारी जुटाई है। 

इन विवाह आयोजनों में कई उद्योगपति, बिल्डरों के साथ राजनेताओं के नाम भी सामने आए हैं। कई बॉलीवुड स्टार, पंजाबी सिंगर कार्यक्रम में शामिल हुए, जिनका एक बार का खर्च एक करोड़ तक का है। विभागीय स्तर पर गोपनीय ढंग से जांच की जा रही है। 

टैक्स छिपाने के लिए हो रही मेरठ में शादी- शहर के बाईपास स्थित मंडपों-रिजॉर्ट में होने वाले कई विवाह कार्यक्रम में वर और वधु पक्ष दोनों ही दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के रहने वाले हैं। इसके बाद भी मेरठ बाईपास पर आयोजन किए जा रहे हैं। विभागीय स्तर पर इस बात की जांच की जा रही है कि दिल्ली से मेरठ आकर आयोजन करने वालों का उद्देश्य टैक्स चोरी तो नहीं है।

यह भी पढ़ें: West UP News Live: मेरठ में अनुदान योजना के तहत 139 बेटियों की होगी शादी, साफ हुई हवा, AQI दर्ज किया गया 100

जीएसटी विभाग ने भी गठित की कमेटी
जीएसटी विभाग ने अभी 14 दिन पूर्व हापुड़ रोड स्थित एक मंडप में छापामारी की थी। इस मंडप में प्रतिदिन विवाह आयोजन होने के बाद भी यह दिखाया कि उनके यहां बीते दो साल से विवाह कार्यक्रम नहीं हुए। 2023-24 में भी रिकॉर्ड में हेराफेरी की गई।

जांच के दौरान विभाग को डायरी मिली, जिसमें संपूर्ण आयोजनों की पुष्टि हो गई। विभागीय स्तर इस सीजन में होने वाले आयोजनों के लिए कमेटी भी गठित कर दी गई है। विभागीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जीएसटी ने भी कई शहर में नवंबर में हुए विवाह आयोजनों की सूची तैयार कर जांच शुरू कर दी है। 

करोड़ों की शादी का वीडियो वायरल होने के बाद से हरकत में आया विभाग 
हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें दूल्हे को 2.56 करोड़ रुपये दिए गए थे। यह वीडियो मेरठ का बताया जा रहा था, हालांकि जांच में यह मेरठ का नहीं निकला। इसके बाद से ही विभाग शादियों में नकद लेनदेन को लेकर हरकत में आया है।

वहीं, वैवाहिक कार्यक्रम में 11 लाख रुपये एक रस्म के दिए गए। यह एक बड़े रिजॉर्ट में मुस्लिम जोड़े की शादी का भव्य फंक्शन आयोजित हुआ था। इस दौरान 8 लाख रुपये एक धर्म स्थल के लिए भी दिए गए। वीडियो 3 मिनट 3 सेकेंड का है। इस वीडियो को मेरठ का बताया जा रहा था। हालांकि जांच में यह वीडियो भी मेरठ का नहीं निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed