फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: मेरठ में अनुदान योजना के तहत 139 बेटियों की होगी शादी, साफ हुई हवा, AQI दर्ज किया गया 100

Thu, 05 Dec 2024 11:58 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 05 Dec 2024 11:58 AM IST
खास बातें

मेरठवासियों को प्रदूषण से थोड़ी राहत मिली है। 38 दिन बाद शहरवासियों ने साफ हवा में सांस ली। वहीं एक्यूआई साै दर्ज किया गया है। पढ़ें छह जिलों की खास खबरें।

विज्ञापन
West UP News Live: 139 daughters will be married under the grant scheme in Meerut, air became clean, AQI 100
शादी - फोटो : adobe stock

लाइव अपडेट

01:51 PM, 05-Dec-2024

मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक

हस्तिनापुर कस्बे के स्वामी कल्याण देव कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय धरने पर बैठे रहे। केवीके वैज्ञानिकों की निम्न मांगे हैं जिसमें देश भर में केवीके के सभी कर्मचारियों के लिए वेतन समानता लाना, एनपीएस सहित एक समान सेवानिवृत्ति उपरान्त के लाभ लागू करना, आर.एस.परौदा उच्चाधिकार प्राप्त समिति की सिफारिशों के अनुसार केवीके में समान सेवा शर्तों को लागू करना, एसएमएस को वैज्ञानिक/सहायक प्रोफेसर के रूप में समान रूप से पुनः नामित करना, आर.एस. परोदा उच्च स्तरीय समिति की सिफारिशों के अनुसार कर्मचारी/स्टाफ पदों का पुनर्गठन। आदि मांगों को लेकर कार्य की हड़ताल करते हुए सरकार की नीतियों का विरोध किया और अपनी मांगों को लेकर हड़ताल की।
11:55 AM, 05-Dec-2024

हवा हुई साफ 100 दर्ज किया एक्यूआई

मेरठ शहरवासियों ने 38 दिन बाद साफ हवा में सांस ली है। मेरठ का एक्यूआई 100 दर्ज किया गया जो अच्छी श्रेणी में आता है। करीब दो माह से हवा खराब चल रही थी। अब हवा तेज चलने से प्रदूषण गायब हो गया। 29 सितंबर को मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 46 दर्ज किया गया था। इसके बाद प्रदूषण में बढ़ोतरी होती चली गई।

दो दिन से हवा तेज चली और धूप खिली तो प्रदूषण गायब हो गया। करीब 38 दिन बाद मेरठ का एक्यूआई 100 दर्ज किया गया है। यह सामान्य श्रेणी में आता है। इससे पूर्व 29 सितंबर को शहर का एक्यूआई 46 दर्ज किया गया था। शहर में गंगानगर 81, जयभीमनगर 122 पल्लवपुरम 97, दिल्ली रोड 75, बेगमपुल 105 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
11:41 AM, 05-Dec-2024

West UP News Live: मेरठ में अनुदान योजना के तहत 139 बेटियों की होगी शादी, साफ हुई हवा, AQI दर्ज किया गया 100

मेरठ जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी शैलेष रॉय ने बताया कि अन्य पिछड़ा वर्ग के (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर) के गरीब व्यक्तियों की शादी अनुदान योजना में 20 हजार का अनुदान मिलेगा। शादी अनुदान हेतु आवेदक द्वारा ऑनलाइन आवेदन शादी की तिथि के 90 दिन पूर्व तथा 90 दिन बाद तक shadianudan.upsdc.gov.in पर आवेदन किया जाएगा। जनपद के अन्य पिछड़े वर्ग के व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी हेतु वर्तमान में 139 लाभार्थियों का बजट मिला है।  
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed