फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Four girl students got sick in Kasturba Gandhi Residential School

Meerut: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में चार छात्राओं की हालत बिगड़ी, दो हायर सेंटर रेफर

Tue, 19 Jul 2022 12:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 19 Jul 2022 12:17 PM IST
सार

मेरठ के मवाना थानाक्षेत्र में मंगलवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में चार छात्राओं की हालत अचानक खराब हो गई। वहीं चिकित्सक फूड प्वाइजनिंग होने से इनकार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Meerut: Four girl students got sick in Kasturba Gandhi Residential School
अस्पताल में भर्ती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के मवाना थानाक्षेत्र में मंगलवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में चार छात्राओं की हालत अचानक खराब हो गई। छात्राओं की हालत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया कि छात्राओं को सिर व सीने में दर्द की शिकायत हुई थी जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ती चली गई। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से दो छात्राओं की गंभीर हालत देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में साथी छात्राओं ने बताया कि चार छात्राओं ने सुबह नहाने के बाद सिर और सीने में दर्द की शिकायत की थी। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ती  चली गई। छात्राओं की हालत बिगड़ते देख विद्यालय प्रबंधन ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ताजा की मेरठ की यादें, शहीद मंगल पांडे की जयंती पर पोस्ट कर नमन किया
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि गुंजन ओर सलोनी की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया है। बाकी दो छात्राओं का चिकित्सक उपचार कर रहे हैं। पूछताछ में छात्राओं ने बताया कि उन्होंने सुबह नाश्ते में पकौड़ी खाई थी जिसके बाद वे नहाने चलीं गई। नहाने के बाद से ही उन्हें सिर और सीने में दर्द की शिकायत होने लगी। वहीं चिकित्सक फूड प्वाइजनिंग होने से इनकार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed