{"_id":"635ad70845219e6164231aff","slug":"meerut-former-mp-son-arrived-at-wedding-with-constable-probe-ordered","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut : रुतबा दिखाने के लिए पूर्व सांसद का बेटा सिपाही को लेकर पहुंचा शादी समारोह में, एसएसपी ने बैठाई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut : रुतबा दिखाने के लिए पूर्व सांसद का बेटा सिपाही को लेकर पहुंचा शादी समारोह में, एसएसपी ने बैठाई जांच
Fri, 28 Oct 2022 12:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 28 Oct 2022 12:38 AM IST
सार
Meerut: पूर्व सांसद शाहिद अखलाक का बेटा साकिब अखलाक रुतबा दिखाने के लिए एक पुलिसकर्मी को साथ लेकर दिल्ली अपनी ससुराल में शादी समारोह में पहुंच गया। वीडियो वायरल हुआ तो अधिकारियों ने संज्ञान लिया कि आखिर यह पुलिसकर्मी कैसे साकिब के साथ शादी कार्यक्रम में पहुंचा है। एसएसपी ने पूरे मामले का संज्ञान ले लिया और एसपी सिटी को जांच दी है।
विज्ञापन
शादी में साकिब...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व सांसद शाहिद अखलाक का बेटा साकिब अखलाक रुतबा दिखाने के लिए एक पुलिसकर्मी को साथ लेकर दिल्ली अपनी ससुराल में शादी समारोह में पहुंच गया। वीडियो वायरल हुआ तो अधिकारियों ने संज्ञान लिया कि आखिर यह पुलिसकर्मी कैसे साकिब के साथ शादी कार्यक्रम में पहुंचा है। एसएसपी ने पूरे मामले का संज्ञान ले लिया और एसपी सिटी को जांच दी है। इस मामले में सीओ कोतवाली पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक साकिब की ससुराल में दिल्ली में बुधवार को शादी का कार्यक्रम था। कार्यक्रम दिल्ली स्थित लीला होटल में रखा गया। शादी में साकिब अखलाक अपने दोस्तों के साथ एक पुलिसकर्मी को लेकर पहुंच गया जिसका वीडियो भी बनाया गया। वीडियो वायरल होने पर एसएसपी ने जांच बैठा दी जिसमें पता चला कि उक्त पुलिसकर्मी हसनैन है, जोकि गुदड़ी बाजार, कोतवाली पुलिस चौकी पर तैनात बताया है।
विज्ञापन
पुलिसकर्मी को सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने मौखिक परमीशन देकर शादी समारोह में भेजा था। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना कि पूर्व सांसद के बेटे के साथ पुलिसकर्मी कैसे गया है इसकी जांच एसपी सिटी को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
बेटा साकिब दिल्ली शादी समारोह में गए थे। सिपाही भी शादी समारोह में आए होंगे। सिपाही किसके साथ गए हैं, इसकी मुझे जानकारी नहीं है। एसपी सिटी मामले की जांच कर रहे हैं।
-शाहिद अखलाक, पूर्व सांसद
पूर्व सांसद के बेटे साकिब के साथ सिपाही के जाने की जानकारी मुझे नहीं हैं। दिल्ली में शादी समारोह में जाने की बात सिपाही ने मुझे जरूर बताई थी। मैंने उसको जाने को बात बोल दी थी। इसमे मेरा कोई गलत उद्देश्य नहीं था।
-अरविंद चौरसिया, सीओ कोतवाली