Meerut: विवादों में घिर रहा पूर्व सांसद शाहिद अखलाक का परिवार, बेटे दानिश ने फिर कराई किरकिरी, गिरफ्तार
मेरठ में पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के बेटे पर दिल्ली निवासी युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दानिश को गिरफ्तार कर लिया है।
विस्तार
मेरठ में बसपा के पूर्व सांसद शाहिद अखलाक का परिवार लगातार विवादों में आ रहा है। अब शाहिद अखलाक के बेटे पर युवती से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगा है। युवती का आरोप है कि शाहिद अखलाक के बेटे दानिश अखलाक ने खुद को अविवाहित बताकर पहले प्रेम जाल में फंसाया और फिर दुष्कर्म किया।
युवती का आरोप है कि दानिश ने मेरठ के होटल में उसकी नहाते वक्त अश्लील वीडियो भी बनाई, जिसे युवती ने डिलीट करा दिया। मामले में पुलिस ने युवती की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर दानिश अखलाक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
यह भी पढ़ें: छात्र की पिटाई का मामला: जयंत चौधरी और ओवैसी ने पीड़ित के पिता से की बात, राहुल गांधी ने कह डाली बड़ी बात
राजनीतिक और व्यापारिक छवि खराब करने की साजिश: शाहिद
पूर्व सांसद शाहिद अखलाक का कहना है कि बेटे दानिश को लड़की ने इंस्टाग्राम पर फ्रेंड रिक्वेट भेजी थी। बेटे से मेरठ में मिलने की जिद की थी। लड़की ने बेटे को हनी ट्रैप में फंसाया है। हमारी राजनीतिक और व्यापारिक छवि खराब करने के लिए साजिश की गई है। हम आरोपों की गहन जांंच चाहते हैं। जांच में पूरा सहयोग करेंगे।
लगातार विवादों में घिर रहा अखलाक का परिवार
बता दें कि शाहिद अखलाक का परिवा पिछले कुछ समय से विवादों का हिस्सा बन रहा है। तीन दिन पहले ही सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सड़क पर कार पार्किंग को लेकर शाहिद अखलाक के बेटे का पुलिसकर्मियों से विवाद हुआ था।
इससे पहले दूसरे बेटे द्वारा वेस्ट एंड रोड स्थित बिगीज रेस्टोरेंट में ऑर्डर में देरी होेने पर कथित रिवाॅल्वर तानने का मामला भी सामने आया था। शाहिद अखलाक के एक बेटे की फायरिंग करते हुए भी वीडियो वायरल हुई थी।