फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Student beaten case UP: Minister Jaiveer Singh, Jayant Chaudhary and Owaisi spoke to the victim father

छात्र की पिटाई का मामला: जयंत चौधरी और ओवैसी ने पीड़ित के पिता से की बात, राहुल गांधी ने कह डाली बड़ी बात

Sat, 26 Aug 2023 01:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 26 Aug 2023 01:10 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शिक्षिका द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र की पिटाई कराने का मामला तूल पकड़ रहा है। शिक्षिका की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है, वहीं दिग्गज नेताओं ने पीड़ित बच्चे के पिता से बात की है।

विज्ञापन
Student beaten case UP: Minister Jaiveer Singh, Jayant Chaudhary and Owaisi spoke to the victim father
पीड़ित बच्चे के पिता से बात कराते रालोद विधायक चंदन चौहान - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र की बेरहमी से पिटाई और जातीय टिप्पणी करने वाली शिक्षिका तृप्ति त्यागी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मीरापुर के रालोद विधायक चंदन चौहान ने गांव पहुंचकर मामले की जानकारी ली और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी से फोन पर पीड़ित बच्चे के पिता की बात कराई। वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इसे भाजपा द्वारा फैलाया हुआ कैरोसिन बताया।
विज्ञापन


एआईएमआईएम चीफ असदुदीन ओवैसी ने भी पीड़ित बच्चे के पिता इरशाद से बात की और बच्चे की बेहतर तालीम के हैदराबाद भेजने की पेशकश की।  उधर, शिक्षिका का कहना है कि वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर वायरल किया गया है। मामले पर राज्यमंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है।
विज्ञापन


वहीं राहुल गांधी ने इस मामले पर एक्स यानी पूर्व ट्वीटर पर लिखा कि मासूम बच्चों के मन में भेदभाव का जहर घोलना, स्कूल जैसे पवित्र स्थान को नफरत का बाजार बनाना - एक शिक्षक देश के लिए इससे बुरा कुछ नहीं कर सकता। उन्होंने आगे लिखा  कि ये भाजपा का फैलाया वही केरोसिन है जिसने भारत के कोने-कोने में आग लगा रखी है। बच्चे भारत का भविष्य हैं - उनको नफरत नहीं, हम सबको मिल कर मोहब्बत सिखानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को वायरल वीडियो में शिक्षिका एक बच्चे को कक्षा में खड़ा कर अन्य बच्चों से चांटे और मुक्के लगवा रही हैं। इस 34 सेकेंड के वीडियो के बाद देशभर से प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी समेत अन्य नेताओं और सामाजिक संगठनों ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की हैं।

सोशल मीडिया पर शिक्षिका की गिरफ्तारी की मांग उठने लगी। शनिवार को दिन निकलते ही रालोद विधायक चंदन चौहान गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार का साथ देने की बात कही। सामाजिक संगठनों के लोग भी गांव पहुंच रहे हैं। 

गांव में चाहिए भाईचारा, शिक्षिका पर हो कार्रवाई : पीड़ित बच्चे का पिता
पीड़ित बच्चे के पिता इरशाद से रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने बात की। उन्होंने पीड़ित पक्ष से पूछा कि आप क्या चाहते हैं? इस पर इरशाद ने कहा कि गांव में भाईचारा बना रहे, जो भी कानूनी कार्रवाई हो, वह शिक्षिका पर हो। जयंत चौधरी ने कहा कि जब वह क्षेत्र में आएंगे, आपके घर आएंगे।

ओवैसी ने भी पीड़ित के पिता से की बात, रखी ये पेशकश
वहीं एआईएमआईएम चीफ असदुदीन ओवैसी ने भी पीड़ित बच्चे के पिता मोहम्मद इरशाद से फोन पर बात की और कहा कि हम आपके भाई हैं। उन्होंने कहा कि बच्चे की बेहतर तालीम के लिए जो भी कर सकते हैं उसके लिए हाजिर रहेंगे। उन्होंने हैदराबाद में बच्चे को पढ़ाने की पेशकश भी की है। आगे कहा कि आपका जो भी फैसला होगा, हम आपके साथ हैं आप फिक्र न करें।

राज्यमंत्री जयवीर सिंह बोले, घटना बेहद दुखद, जाति धर्म वर्ग के आधार पर पक्षपात नहीं
राज्यमंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि एक शिक्षक समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यूपी सरकार  वर्ग, धर्म, जाति या पंथ के आधार पर कोई पक्षपात नहीं करती है। सरकार का मकसद राज्य को आगे ले जाना है। यह घटना दुखद है, ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव आ रहे हैं ऐसे में विपक्ष इसे तिल का ताड़ बनाने की कोशिश कर रहा है।

नफरती टीचर को गिरफ्तार करो: सुभाषिनी अली 
फासीवादी विचारधारा ने नफरत को यहां तक पहुंचा दिया है कि अब मानवता का पाठ पढ़ाने वाले शिक्षक भी दिमागी रूप से दीवालिए और सांप्रदायिक होते जा रहे हैं कि बच्चों के मन में कूट-कूट कर नफरत भर रहे हैं। यही वजह है कि खतौली के खुब्बापुर गांव की एक टीचर हिंदु छात्रों से मुस्लिम बच्चे को यह कह कर पिटवा रही है - जोर मारो इसको। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की पोलित ब्यूरो सदस्य कॉमरेड सुभाषिनी अली ने उक्त बयान जारी कर इस टीचर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। 

मामले में नहीं होनी चाहिए राजनीति : अग्रवाल
कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि नादान बच्चों के मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए। शिक्षिका की गलती है। पुलिस-प्रशासन जांच कर रहा है। मामले को तूल देना गलत है।

राहुल गांधी बोले-ये भाजपा का फैलाया हुआ कैरोसिन
वहीं राहुल गांधी ने इस मामले पर एक्स यानी पूर्व ट्वीटर पर लिखा कि मासूम बच्चों के मन में भेदभाव का जहर घोलना, स्कूल जैसे पवित्र स्थान को नफरत का बाजार बनाना - एक शिक्षक देश के लिए इससे बुरा कुछ नहीं कर सकता। उन्होंने आगे लिखा कि ये भाजपा का फैलाया वही केरोसिन है जिसने भारत के कोने-कोने में आग लगा रखी है। बच्चे भारत का भविष्य हैं - उनको नफरत नहीं, हम सबको मिल कर मोहब्बत सिखानी है।

Student beaten case UP: Minister Jaiveer Singh, Jayant Chaudhary and Owaisi spoke to the victim father
मंत्री संजीव बालियान - फोटो : Amar Ujala
मामले का राजनीतिकरण कर रहा विपक्ष : संजीव बालियान
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि सहानुभूति बच्चे के साथ है। लेकिन कुछ लोग जाति और धर्म का रूप देने में लगे हैं। मामले का राजनीतिकरण किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसा नहीं होने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed