फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Former IPS raised questions on workship of police in matter of land dispute worth 500 crores

Meerut: पूर्व IPS ने पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल, 500 करोड़ की जमीनी विवाद का है मामला

Wed, 05 Jul 2023 01:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 05 Jul 2023 01:59 PM IST
सार

मेरठ के कंकरखेड़ा में  500 करोड़ की जमीनी के विवाद में सीओ दौराला से मुलाकात की। पूर्व आईपीएस ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए।

विज्ञापन
Meerut: Former IPS raised questions on workship of police in matter of land dispute worth 500 crores
सीओ दौराला से मुलाकात करते पूर्व IPS - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के कंकरखेड़ा में लगभग छह महीने पूर्व भू माफियाओं द्वारा 500 करोड़ की सरकारी जमीन बेच दी गई थी। जिसके बाद प्रशासन व पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट गई थी। पुलिस ने जांच के बाद 27 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया था। बुधवार को अधिकार आजाद सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने सीओ दौराला से मामले को लेकर बात की।

विज्ञापन


कंकरखेड़ा की शिव धाम कॉलोनी व बैंक कॉलोनी में भू माफियाओं ने लगभग 500 करोड़ की सरकारी जमीन को बेच दिया था। सरकारी जमीन बेचने का मामला प्रकाश में आने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों के होश उड़ गए थे। जिसके बाद कमिश्नर ने कई टीमों का गठन कर मामले की जांच शुरू की थी।

विज्ञापन

कंकरखेड़ा की शिव धाम कॉलोनी व बैंक कॉलोनी में कई प्रॉपर्टी डीलर ने लगभग 500 करोड़ की सरकारी जमीन को बेच दिया था। सरकारी जमीन बेचने का मामला प्रकाश में आने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों के होश उड़ गए थे। जिसके बाद कमिश्नर ने कई टीमों का गठन कर मामले की जांच शुरू की थी। जिसमें पुलिस ने जांच के बाद 27 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया था।

बताते चलें कि श्रद्धापुरी निवासी गुलबीर सिंह ने प्रॉपर्टी डीलर रमेश चंद यादव सहित 27 लोगों के खिलाफ थाने पर सरकारी जमीन पर कब्जा करके बेचने की तहरीर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की थी।

बुधवार को आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर सीओ दौराला अभिषेक पटेल से मिले। जहां पूर्व आईपीएस ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। पूर्व आईपीएस ने जमीनी विवाद में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी की पुलिस से मांग की।

सीओ दौराला ने पूर्व आईपीएस को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। वही जल्द फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही। सीओ दौराला अभिषेक पटेल का कहना है कि सरकारी जमीन के मामले में कई आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। वहीं पड़ा आरोपियों के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

सीओ दौराला नहीं पहचान पाए पूर्व आईपीएस को
पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर अपने संगठन के कुछ पदाधिकारियों के साथियों सीओ दौराला अभिषेक पटेल से मिलने के लिए उनके कार्यालय पहुंचे थे। जहां उन्होंने 500 करोड़ की सरकारी जमीन बेचने के मामले में जानकारी ली। इस दौरान सीओ दौराला पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर को नहीं पहचान सके। जिसके बाद सीओ दौराला ने पूर्व आईपीएस को हमराह भेज कर बुलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed