फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Former Cabinet Minister Dr Mairajuddin Ahmed passed away, breathed his last at AIIMS, New Delhi

Meerut: पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. मैराजुद्दीन अहमद का निधन,नई दिल्ली के एम्स में ली आखिरी सांस

Sat, 11 Jan 2025 06:01 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 11 Jan 2025 06:01 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री व कांग्रेस नेता डॉ. मैराजुद्दीन अहमद ने दिल्ली के एम्स में आज आखिरी सांस ली। वह 68 वर्ष के थे।

विज्ञापन
Meerut: Former Cabinet Minister Dr Mairajuddin Ahmed passed away, breathed his last at AIIMS, New Delhi
पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ मैराजुद्दीन अहमद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. मैराजुद्दीन अहमद का आज निधन हो गया। उनकी तबीयत खराब चल रही थी। उन्हें 10 जनवरी को नई दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। आज शाम लगभग 4 बजे तबीयत बिगड़ने के कारण उनका निधन हो गया।

विज्ञापन

 

पूर्व सिचाई मंत्री डॉ. मैराजुद्दीन अहमद के निधन से बागपत जनपद के रटाैल कस्बे में शोक का माहौल। लोगों ने बाजार बंद कर शोक जताया। बताया गया कि रटौल निवासी पूर्व सिचाई मंत्री की दो दिन पहले तबीयत खराब होने पर उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल मे भर्ती कराया गया था। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


उनकी मौत का समाचार जैसे ही कस्बे के लोगो को पता चला क्षेत्र में शोक छा गया। इस समय वह मेरठ में रह रहे थे और बागपत व रटौल के लोग उनके आवास के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रालोद छोड़ कुछ समय पहले पहुंचे थे कांग्रेस में 
डॉ. मैराजुद्दीन अहमद  ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत कांग्रेस पार्टी से ही की थी। वह ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के कई वर्षों तक सदस्य रहे। उन्होंने वर्ष 1983 में कांग्रेस से सरधना विधानसभा से चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। बाद में उन्होंने 1998 और 1999 में समाजवादी पार्टी से बागपत लोकसभा से चुनाव लड़ा। वे जीत तो नहीं पाए, लेकिन उनके चुनाव लड़ने से चौ. अजित सिंह के काफ़ी वोट का नुकसान उठाना पड़ा।

2002 में थामा था रालोद का दामन
वर्ष 2002 में उन्होंने सपा छोड़कर रालोद का दामन थाम लिया। रालोद में आते ही उन्हें वर्ष 2003 में निर्यात निगम का चेयरमैन बना दिया गया। बाद में रालोद से ही प्रदेश के बाढ़ एवं सिंचाई मंत्री बने। छह माह तक वे कैबिनेट मंत्री रहे। वे रालोद के राष्ट्रीय महामंत्री थे, लेकिन रालोद और भाजपा का गठबंधन होने के बाद उन्होंने पार्टी से त्याग पत्र दे दिया था और काग्रेस पार्टी में शामिल हो गए थे। 
 

68 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
पूर्व मंत्री मैराजुद्दीन 68 वर्ष के थे। उन्हें सर्वाइकल और ब्लड प्रेशर की शिकायत पर दिल्ली एम्स में भर्ती किया गया था। रविवार को शव को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

शायरी के थे शौकीन 
पूर्व मंत्री शायरी और कविता के भी शौकीन थे। उन्होंने मेरठ शहर में बड़े-बड़े मुशायरा और कवि सम्मेलनों के आयोजन कराए। इसीलिए कवियों और शायरों की दुनिया में भी उनके निधन का समाचार सुनकर शोक छा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed