फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Five crores found lying in a bag... Dispute between three friends over distribution

Meerut: बैग में मिले पांच करोड़... बंटवारे को लेकर तीन दोस्तों में विवाद, एक ने खाया जहर, दूसरा लापता

Mon, 11 Nov 2024 08:02 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 11 Nov 2024 08:02 AM IST
सार

पुलिस में परिजनों ने शिकायत की तो जांच शुरू हो गई है। इस मामले के तार अपराध से जुड़ते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Meerut: Five crores found lying in a bag... Dispute between three friends over distribution
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहटा थाना क्षेत्र के गांव सलाहपुर निवासी तीन दोस्तों आस मोहम्मद, ताज मोहम्मद व रईस के बीच गाजियाबाद में बैग में पांच करोड़ रुपये मिलने को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार को रुपयों के बंटवारे को लेकर तीनों में कहासुनी हुई। इसके बाद रईस संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। रईस के परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

 

रईस के पिता अजीज ने बताया कि कुछ दिन पहले आस मोहम्मद ने फोन पर ताज व रईस को गाजियाबाद में पांच करोड़ रुपयों से भरा बैग पड़ा मिलने की बात कही थी। इसके बाद दोनों युवक किराये की गाड़ी से गाजियाबाद चले गए थे। मौके पर उन्हें एक बैग पड़ा मिला। घर आकर देखा तो उसमें कुछ कपड़े मिले। इसे लेकर रईस को उन पर पर शक हुआ और उसने कहा कि उसके हिस्से के पैसे वह लौटा दे, नहीं तो वह पुलिस में शिकायत कर देगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बात को लेकर एक सप्ताह से तीनों दोस्तों के बीच विवाद चल रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि रुपये दो दोस्तों ने बांट लिए हैं और रईस को उसका हिस्सा नहीं दिया है। हालांकि रुपये बैग में पड़े मिलने की बात लोगों के गले नहीं उतर रही। चर्चा है कि रुपये किसी अपराध से जुड़े तो नहीं हैं। वहीं, पुलिस भी रुपये को लेकर गोलमोल जवाब दे रही है।
 
विज्ञापन

अस्पताल से छुट्टी होने के बाद हुई कहासुनी
रईस ने इस मामले की शिकायत पुलिस से कर दी थी। पुलिस से शिकायत के बाद आस मोहम्मद ने पांच दिन पहले जहर भी खा लिया था। उसे भर्ती कराया गया था। रविवार को आस मोहम्मद उपचार के बाद लौटा था। इसके बाद रईस ने फिर से रुपयों का बंटवारा करने का तकादा किया। इसे लेकर तीनों युवकों में कहासुनी हो गई। इसके बाद रविवार शाम रईस संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया।
 

गंगनहर किनारे मिली लापता रईस की बाइक
लापता हुए रईस की बाइक गंगनहर के किनारे पर खड़ी मिली। ग्रामीण और परिजनों की सूचना पर पुलिस जांच में जुट गई। इस संबंध में सीओ सरधना संजय जायसवाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही युवक को सकुशल बरामद कर घटना का खुलासा किया जाएगा। पांच करोड़ मिलने की बात मजाक में कही गई थी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed