फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Five ancient coins found by a person who came to see the cave in Mawana

Meerut: मवाना में गुफा देखने पहुंचे व्यक्ति को मिले पांच प्राचीन सिक्के, एसडीएम को सौंपे

Sat, 24 Dec 2022 01:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 24 Dec 2022 01:37 PM IST
सार

मेरठ से सटे मवाना में पक्का तालाब के नजदीक गुफा देखने पहुंचे एक व्यक्ति को प्राचीन समय के कुछ सिक्के मिले हैं। हालांकि व्यक्ति ने ये सभी सिक्के एसडीएम को सौंप दिए। सिक्कों को पुरातत्व विभाग को जांच के लिए सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
Meerut: Five ancient coins found by a person who came to see the cave in Mawana
प्राचीन सिक्के एसडीएम को सौंपता ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मवाना में ऐतिहासिक प्राचीन पक्का तालाब के पास सुरंग देखने के लिए आए व्यक्ति को पांच सिक्के मिले हैं। इन सिक्कों को एसडीएम को सौंप दिया है। एसडीएम ने पुरातत्व विभाग को सूचना दी है, जो आकर इन सिक्कों की जांच करेगी।

विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार मवाना में रोडवेज बस स्टैंड के सामने ऐतिहासिक व प्राचीन पक्का तालाब है, जिसे शकुंतला तालाब के नाम से भी जाना जाता है। इस तालाब का सौंदर्यीकरण  का कार्य कराया जा रहा है। तीन दिन पहले इस सलाम में सीढ़ियों के नीचे गुफा नुमा दिखाई दी थी, जिसे लोग सुरंग बता रहे थे। 

विज्ञापन


हालांकि इसकी जांच पुरातत्व विभाग ने भी आकर की थी। प्रथम दृष्टया इसे पानी का स्रोत बताया था, जबकि शेष जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होने की बात कही थी।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: IPL में सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बने सहारनपुर के मयंक, USA पहुंची मेरठ के गुड़ की मिठास
विज्ञापन
विज्ञापन


आज इसी गुफा को देखने के लिए हस्तिनापुर निवासी रणधीर सिंह आए थे। उनको गुफा के पास ही बाहर मिट्टी में पांच प्राचीन सिक्के पड़े मिले, जिनको रणधीर सिंह ने एसडीएम को सौंप दिया। एसडीएम अखिलेश यादव का कहना है कि इसकी जांच पुरातत्व विभाग की टीम आकर करेगी। उनको सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed