{"_id":"69a2d9d6bf7a56a87c069417","slug":"meerut-five-accused-arrested-in-the-case-of-amit-s-death-confessed-to-the-crime-due-to-strictness-2026-02-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: अमित की मौत के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, सख्ती करने पर कबूला जुर्म, रजबहे में मिला था शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: अमित की मौत के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, सख्ती करने पर कबूला जुर्म, रजबहे में मिला था शव
Sat, 28 Feb 2026 05:35 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sat, 28 Feb 2026 05:35 PM IST
सार
गांव बाडम निवासी अमित त्यागी का शव चार दिन पहले रजबहे में पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर चोटों के कारण मौत होने की बात सामने आई थी। पुलिस ने जांच की तो पांचों आरोपी पकड़े गए।
विज्ञापन
गिरफ्तार पांचों आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोहटा थाना क्षेत्र पुलिस ने अमित त्यागी की मौत का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अमित ने आरोपियों के साथ शराब पी थी। उसके बाद ट्रैक्टर ट्रॉली में गन्ना लेकर जाने लगे थे। ट्रैक्टर से गिरकर अमित की मौत हो गई थी। आरोपियों ने मामले को छुपाने के लिए उसका शव रजबजे में फेंक दिया था।
विज्ञापन
गांव बाडम निवासी अमित त्यागी पुत्र निरंकार त्यागी चार दिन पूर्व अपने घर से खेत में जाने की बात कहकर गया था। शाम तक भी जब वह खेत से नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। दूसरे दिन शाम को ग्रामीणों ने अमित त्यागी का शव पथोली फतेहपुर रजबहे में पड़ा देखा। सूचना पर रोहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने अमित की हत्या किए जाने की बात कहकर हंगामा करना शुरू कर दिया। लेकिन पुलिस ने कहा कि अमित शराब का आदि था, नशे में गिरकर उसकी मौत हुई है। पुलिस ने हत्या में रिपोर्ट दर्ज नहीं की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर चोट लगने से मौत होने की पुष्टि हुई, तो थाना पुलिस सतर्क हुई। वहीं, आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने के सामने ही मेरठ बड़ौत मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। घंटों की जद्दोजहद के बाद थाना पुलिस ने मृतक के भाई सुमित त्यागी की तहरीर पर अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज किया। तब ग्रामीण शांत हुए और शव का अंतिम संस्कार किया। ग्रामीणों ने तीन दिन में घटना का खुलासा करने की चेतावनी दे दी थी।
शनिवार को पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर दिया। थाना प्रभारी अनुराग सिंह ने बताया कि घटना वाले दिन अमित त्यागी जब खेत पर गया तो उसे गांव निवासी प्रदीप शर्मा व अनिल शर्मा पुत्रगण श्री भगवान शर्मा अपने खेत पर गन्ने की सिलाई करते हुए मिले। उन्होंने उसे आवाज लगाकर अपने पास बुला लिया। उसके बाद इन तीनों ने खेत पर ही शराब मंगाकर पी। गन्ना ट्रैक्टर ट्राली में भरकर कांटे पर डालने के लिए चल दिए।
जैसे ही ये लोग फतेहपुर पथोली रजबहे की पटरी पर पहुंचे, तो इस बीच ट्राली में अधिक वजन होने के कारण ट्रैक्टर आगे से उठ गया। ट्रैक्टर पर चालक की सीट के पास बैठा अमित त्यागी नीचे गिर गया। ट्रैक्टर पर लगे हिच और हाइड्रोलिक की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। उसके बाद प्रवीण शर्मा, उसका भाई राहुल शर्मा और उनके खेत पर गन्ना छीलने वाले तीन मजदूर आलिम खान, सुजाकत खान, छोटे खान सभी निवासीगण गोपालपुर थाना पूरनपुर जिला पीलीभीत ने एकजुट होकर अमित त्यागी के शव को छिपाने के उद्देश्य से फतेहपुर पुल के पास रजबहे में फेंक दिया।
सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि पांचों आरोपियों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो इन सभी ने घटना को कबूल लिया। उसके बाद पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर को भी कब्जे में ले लिया।