Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: First wife arrives with her family members just as the second wedding takes place; beats up husband

मेरठ: दूसरा निकाह होते ही मायके वालों संग पहुंची पहली पत्नी..., पति, सास को पीटा, पथराव में चार घायल

Thu, 19 Nov 2026 12:14 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 19 Nov 2026 12:14 AM IST
सार

ढबाईनगर में रिजवान ने दिल्ली की युवती से दूसरी शादी कर ली। मुरादनगर से उसकी पत्नी आसिफा अपने परिजनों के साथ पहुंच गई। दोनों पक्षों में मारपीट और हंगामा हो गया। थाने पर तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Meerut: First wife arrives with her family members just as the second wedding takes place; beats up husband
दोनों पक्षों में होती मारपीट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नौचंदी थाना क्षेत्र के ढबाईनगर में रिजवान के दूसरे निकाह को लेकर बुधवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। बहनोई के घर पर हमला किया गया। इसके साथ ही जमकर ईंट-पत्थर भी चले। इस संघर्ष में चार लोग घायल हो गए। युवक की दूसरी शादी से नाराज पहली पत्नी आसिफा रिश्तेदारों के साथ रिजवान के घर पहुंच गई थी। इसके बाद यह हंगामा और पथराव हुआ। मारपीट और पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

ढबाईनगर की गली नंबर-16 निवासी रिजवान ने पुलिस को बताया कि उसकी पहली शादी चार वर्ष पूर्व मुरादनगर निवासी आसिफा से हुई थी। शादी के बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। करीब एक वर्ष पूर्व झगड़े के बाद आसिफा मायके चली गई थी। दोनों परिवारों के बीच विवाद सुलझाने के लिए कई बार समझौते के प्रयास हुए। पुलिस ने भी काउंसिलिंग कराई, लेकिन बात नहीं बनी। दंपती के बीच कोर्ट में भी सुनवाई चल रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, एक पक्ष का कहना है कि दो दिन पूर्व ही रिजवान ने दिल्ली निवासी युवती से दूसरी शादी कर ली। इसकी जानकारी मिलने पर आसिफा व उसके परिजन नाराज हो गए। बुधवार को वह रिश्तेदारों और अन्य लोगों के साथ रिजवान के घर पहुंच गए। वहां दूसरी शादी को लेकर कहासुनी हो गई। 
 
विज्ञापन

आरोप है कि आसिफा पक्ष के लोगों ने रिजवान को घेरकर पीटना शुरू कर दिया। इसका पता चलते ही रिजवान के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव शुरू हो गया। विवाद बढ़ते देख आसपास के लोगों ने अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। 
 

पथराव की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने आ गई। मारपीट में रिजवान और उसकी मां मोतिया समेत चार लोग घायल हुए हैं। एएसपी सिविल लाइन दीक्षा भौरिया ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
बुधवार सुबह आसिफा अपने परिजनों के साथ रिजवान के घर पहुंची। यहां उसने रिजवान की दूसरी शादी का विरोध किया। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद पथराव व मारपीट हो गई। घटना का वीडियो एक युवक ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस वीडियो व तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

ये भी देखें...
वलीमे में हंगामा: हापुड़ से आया युवक, दुल्हन को बताया अपनी पत्नी, शादी के फोटो-वीडियो भी दिखाए, निकला ये नतीजा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed