फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, FIRs order on five including the then CEO of Greno Authority

ग्रेनो अथॉरिटी के तत्कालीन सीईओ समेत पांच पर एफआईआर के आदेश

Fri, 01 Mar 2019 09:21 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 01 Mar 2019 09:21 PM IST
विज्ञापन
Meerut, FIRs order on five including the then CEO of Greno Authority
प्रतीकात्मक तस्वीर

जमीन घोटाले के मामले में स्पेशल जज भ्रष्टाचार अधिनियम कोर्ट संख्या दो ने ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के तत्कालीन मुख्य कार्यपालक अधिकारी रमा रमण समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। यह आदेश थानाध्यक्ष कासना जिला गौतमबुद्धनगर को को दिए हैं।

विज्ञापन


मामला जमीनों से जुड़े खेल का है। अभियोजन के अनुसार ग्राम बिसरख निवासी कुलदीप सिंह पुत्र महकार सिंह ने कोर्ट में अर्जी दी थी कि वह ग्राम बिसरख जलालपुर जनपद गौतमबुद्धनगर में स्थित कुछ जमीनों के मालिक हैं। उनकी जमीनों के पास तक ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने कुछ जमीनें अर्जन की थीं। जमीनों का अधिग्रहण उसकी जमीन के निकट तक ही हुआ था। उसकी जमीन अर्जन मुक्त थी लेकिन प्राधिकरण के सीईओ रमा रमण, उप महाप्रबंधक मीना भार्गव, नगर नियोजन नोडल अधिकारी रितुराज व्यास ने साजिश कर उनके स्वामित्व की अर्जन मुक्त जमीनों को वैभव जैन बिल्डर को आवंटित कर दिया। पहले तो जमीन जब अर्जित ही नहीं हुई तो उसका आवंटन कैसे हुआ। बाद में जब मामला सामने आया तो अधिकारियों ने उतनी ही जमीन पास में ही समायोजित करने की बात कही। उसे कहा कि बदले में इतनी ही जमीन पास में दे दी जाएगी। इसकी एवज में 20 लाख रुपए की रिश्वत मांगी।

विज्ञापन

कुलदीप के मुताबिक इस मामले में पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। सुनवाई के बाद शुक्रवार को अदालत ने आईएएस अधिकारी रमा रमण, पीसीएस अधिकारी मीना भार्गव, रितुराज व्यास व बिल्डर वैभव जैन तथा प्राधिकरण के अन्य शामिल अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच के आदेश दिए। रमा रमण इस इस समय उप्र सरकार में अपर मुख्य सचिव के पद पर तैनात हैं और मेरठ जनपद के नोडल अधिकारी हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed