फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: firing at Sarai Laldas, two injured, eight arrested including three women

मेरठ : सराय लालदास में मारपीट और फायरिंग, दो को लगी गोली, तीन महिला समेत आठ गिरफ्तार

Sun, 16 May 2021 01:14 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 16 May 2021 01:14 AM IST
सार

सराय लाल दास में मारपीट और फायरिंग के बाद करीब 30 मिनट तक वहां अराजकता का माहौल रहा है।  पुलिस दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे फुटेज देखने की बात कह रही है।

विज्ञापन
Meerut: firing at Sarai Laldas, two injured, eight arrested including three women
meerut police - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में एसपी सिटी कार्यालय से चंद कदमों की दूरी पर सराय लालदास में दो पक्षों के बीच मारपीट व गोलियां चल गई। जिसमें दो राहगीरों को गोली लगी है। जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीन महिला समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

 
देहली गेट थाना क्षेत्र में सराय लाल दास मोहल्ले में राशिद और शाहरुख के बीच मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि साजिद और उसके छह भाइयों ने सराय लाल दास में ताबड़तोड़ गोली चला दी। पहले दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। पुलिस के मुताबिक वहां से गुजर रहे मोहल्ले के ही दो युवक शाहरूख और अशरफ को गोली लग गई। 
विज्ञापन


सराय लाल दास में मारपीट व फायरिंग की। सूचना मिलते इंस्पेक्टर देहलीगेट राजेंद्र त्यागी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और 3 महिला समेत 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें मुख्य आरोपी साजिद भी मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

घटना की जानकारी लगते ही एसपी सिटी और सीओ कोतवाली ने भी इंस्पेक्टर से बात की। मामला एसपी सिटी ऑफिस के पास का है। जिसके चलते फोर्स वहां पर भेजा गया। 

30 मिनट तक रही अराजकता
सराय लाल दास में मारपीट और फायरिंग के बाद करीब 30 मिनट तक वहां अराजकता का माहौल रहा है। इंस्पेक्टर देहलीगेट राजेन्द्र त्यागी का कहना  कि साजिद और उसके भाई हाथ में तमंचा पिस्टल लेकर लोगों में दहशत फैला रहे थे। उनके खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। पुलिस सराय लाल दास में बनी दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे फुटेज देखने की बात कह रही है। 
 
फायरिंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। एक मुकदमा पुलिस ने अपनी तरफ से लिखा है। दूसरा मुकदमा गोली लगने से घायल लोगों की तरफ से दर्ज होगा। थाना पुलिस ने आठ लोगों को पकड़ा है। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। -अजय साहनी, एसएसपी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed