{"_id":"681e17ba59315df78605d6e0","slug":"meerut-fire-in-house-and-power-loom-factory-due-to-short-circuit-two-families-trapped-in-fire-were-rescue-2025-05-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: शॉर्ट सर्किट से मकान और पावरलूम कारखाने में आग, रस्सी से सहारे नीचे उतारे गए आग में फंसे दो परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: शॉर्ट सर्किट से मकान और पावरलूम कारखाने में आग, रस्सी से सहारे नीचे उतारे गए आग में फंसे दो परिवार
Fri, 09 May 2025 08:27 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 09 May 2025 08:27 PM IST
सार
आस मोहम्मद का आशियाना कॉलोनी में पावरलूम कारखाना और मकान है, जिसमें आग लग गई। पहली और दूसरी मंजिल पर फंसे लोगों को बड़ी मुश्किल से बचाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
धू-धू कर जलती आग और उसे बुझाती फायर ब्रिगेड।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोहिया नगर की आशियाना कॉलोनी में आस मोहम्मद के पावरलूम कारखाने और मकान में आग लग गई। ऊपर की दो मंजिलों पर रह रहे परिवार के सदस्य फंस गए। फायर ब्रिगेड ने आकर उन्हें रस्सी और सीढ़ी के सहारे नीचे उतारा। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से लाखों रुपये का नुकसान हो गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
आस मोहम्मद ने पुलिस को बताया कि उनके तीन मंजिला मकान में प्रथम तल पर पावरलूम का कारखाना है। दूसरी व तीसरी मंजिल पर बेटे बिलाल व फरमान अपने परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार सुबह दूसरी मंजिल पर शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक से आग लग गई, जो कि कारखाने तक भी फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ देर में आग में विकराल रूप धारण कर लिया। ऊंची लपटें देखकर घर में मौजूद परिवार के सदस्यों में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर कारखाने में काम कर रहे मजदूर व पड़ोसी मौके पर पहुंचे। घर के बाहर सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
पहली और दूसरी मंजिल पर फंसे परिवार के सदस्यों को रस्सी व सीढ़ी के सहारे नीचे उतारकर बचाया गया। एक घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। परिजनों के अनुसार घर व कारखाने में आग लगने से लाखों रुपए कीमत का सामान जलकर राख हो गया। एसपी सिटी आयुष विक्राम सिंह का कहना है कि कोई जनहानि नहीं हुई है।