{"_id":"642957682d1259c97207c1a8","slug":"meerut-fire-broke-out-in-meerut-city-transport-depot-98-etm-machines-also-burnt-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: मेरठ सिटी ट्रांसपोर्ट के डिपो में लगी आग, 25 लाख का नुकसान, 98 ईटीएम मशीनें भी जलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: मेरठ सिटी ट्रांसपोर्ट के डिपो में लगी आग, 25 लाख का नुकसान, 98 ईटीएम मशीनें भी जलीं
Sun, 02 Apr 2023 03:55 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 02 Apr 2023 03:55 PM IST
सार
मेरठ सिटी ट्रांसपोर्ट के डिपो में रविवार दोपहर आग लगने से हड़कंप मच गया। डिपो में रखे कंप्यूटर, ईटीएम व महत्वपूर्ण कागजात भी जलकर राख हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
आग से जले महत्वपूर्ण दस्तावेज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ सिटी ट्रांसपोर्ट के डिपो में रविवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। बताया गया कि आग लगने से डिपो कार्यालय में काफी नुकसान हुआ है। खासकर ईटीएम यानी इलेक्ट्रिक टिकट मशीनें जलकर राख हो गईं। वहीं कई कंप्यूटर व महत्वपूर्ण कागजात भी जलकर नष्ट हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह मेरठ सिटी ट्रांसपोर्ट के डिपो में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। इससे ईटीएम मशीन, कम्प्यूटर व दस्तावेज समेत लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: मेरठ पहुंचे उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, मेयर पद के दावेदारों की थाह लेंगे
विज्ञापन
मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि डिपो के अकाउंट, ईटीएम और वॉल्वो सेक्शन में सुबह आठ बजे के आसपास शार्ट सर्किट होने से आग लग गई।
आग के कारण मोबिल ऑयल के ड्रम, गाड़ियों की आरसी से संबंधित दस्तावेज व महत्वपूर्ण कागजात जलकर राख हो गए। बताया गया कि आग लगने से 25 कम्प्यूटर, 98 ईटीएम मशीनें भी जलकर राख हो गईं। आग की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड और कार्यशाला के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। आग से करीब 25 लाख का सामान जलकर राख होना बताया गया है।