फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya Meerut visit today

Meerut: मेरठ पहुंचे उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, मेयर पद के दावेदारों की थाह लेंगे

Sun, 02 Apr 2023 03:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 02 Apr 2023 03:30 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज मेरठ दौरे पर हैं। वह यहां जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे और नेताओं व पदाधिकारियों से महापौर पद के दावेदारों की थाह लेंगे। डिप्टी सीएम सीसीएसयू के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya Meerut visit today
उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज मेरठ पहुंचे हैं। वह यहां पार्टी नेताओं से महापौर पद के दावेदारों की थाह लेंगे। उप मुख्यमंत्री दोपहर साढ़े तीन बजे परतापुर हवाई पट्टी पर उनका हेलीकॉप्टर उतरा। यहां से वह बागपत रोड स्थित पार्टी कार्यालय के लिए रवाना हुए। जहां पर पदाधिकारियों, कोर ग्रुप व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। 

विज्ञापन


निकाय चुनाव के अनंतिम आरक्षण के बाद उप मुख्यमंत्री के दौरे को खास माना जा रहा है। निकाय चुनाव की रणनीति बनाने के साथ ही वह पार्टी पदाधिकारियों संग प्रत्याशी को लेकर भी मंथन कर सकते हैं।  घंटे भर चलने वाली इस बैठक के बाद वह मंडलायुक्त कार्यालय में विभागों की समीक्षा बैठक में हिस्सा लेंगे। इसके बाद में पत्रकारों से बातचीत करेंगे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मलियाना नरसंहार: मंजर याद कर कांप जाती है रूह, दंगाइयों ने जलती आग में फेंक डाले मासूम, 106 मकान हुए थे स्वाह
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सीसीएसयू के नाटक मंचन में भी होंगे शामिल
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार की ओर से मनोज जोशी की प्रस्तुति ‘चाणक्य’ हिन्दी नाटक का मंचन शाम 4.30 बजे से होगा। इसमें मुख्य वक्ता के तौर पर उपमुख्यमंत्री रहेंगे। 


संयोजक दीपक शर्मा ने बताया कि मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान रहेंगे। इसी के साथ राज्यमंत्री केपी मलिक भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। सूचना विभाग की ओर से उनके भी आने का कार्यक्रम जारी कर दिया गया। वह बागपत में कश्यप चौपला जौनमाना पर महर्षि कश्यप की मूर्ति स्थापना में भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed