{"_id":"67b97efe9dbe0d6f27017169","slug":"meerut-fire-broke-out-in-a-transformer-wire-manufacturing-factory-in-partapur-fire-brigade-on-the-spot-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: परतापुर में ट्रांसफार्मर के वायर बनाने की फैक्टरी में लगी आग, फायर ब्रिगेड माैके पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: परतापुर में ट्रांसफार्मर के वायर बनाने की फैक्टरी में लगी आग, फायर ब्रिगेड माैके पर
Sat, 22 Feb 2025 01:08 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Sat, 22 Feb 2025 01:08 PM IST
सार
मेरठ के परतापुर में आज सुबह ट्रांसफार्मर के वायर बनाने की फैक्टरी में भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
माैके पर माैजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के परतापुर औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार सुबह ट्रांसफार्मर के वायर और स्ट्रिप बनाने की फैक्ट्री के स्क्रैब यार्ड में आग लग गई। तेज हवा होने के चलते आग प्लास्टिक के उपकरणों में पकड़ ली।जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
परतापुर औद्योगिक क्षेत्र में सुमति इलेक्ट्रॉनिक्स नाम से ट्रांसफार्मर के उपकरण बनाने की फैक्ट्री है। फैक्ट्री मे प्लास्टिक के तार और स्ट्रिप बनाये जाते है। फैक्ट्री के बराबर में स्क्रैब यार्ड है। शनिवार सुबह फैक्ट्री की स्क्रैप यार्ड में खड़ी झाड़ियां में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन
तेज हवा के चलते आग स्क्रैब यार्ड में रखे प्लास्टिक के उपकरणों में फैल गई जिससे आग ने एक विकराल रूप ले लिया। आज बढ़ती देख आसपास की फैक्ट्री में हड़कंप मच गया अन्य फैक्ट्रियों के कर्मचारी काम छोड़कर फैक्ट्री से बाहर निकल आ गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है बताया गया की फैक्ट्री में आग बुझाने के उपकरण पूरे नहीं थे। जिससे समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को कहना है कि किसी मजदूर के द्वारा फेंकी गई बीड़ी से आग लगनी बताई जा रही है।