{"_id":"64941470513dbd4d2403e575","slug":"meerut-fire-broke-out-in-a-factory-running-among-the-population-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: आबादी के बीच चल रही फैक्टरी में आग का तांडव, कई घंटे की मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: आबादी के बीच चल रही फैक्टरी में आग का तांडव, कई घंटे की मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने पाया काबू
Thu, 22 Jun 2023 03:07 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 22 Jun 2023 03:07 PM IST
सार
मेरठ में हैंडीक्राफ्ट व मूर्तियां बनाने की दो मंजिला फैक्टरी में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आबादी के बीच चल रही फैक्टरी से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। दमकलकर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
आग की घटना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के लिसाड़ी गेट समर गार्डन स्थित मदीना कॉलोनी के पास गुरुवार सुबह हैंडीक्राफ्ट व मूर्तियां बनाने की दो मंजिला फैक्टरी में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग लगने से लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियों ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की सूचना पर फैक्टरी मालिक खैर नगर निवासी बासित मौके पर पहुंच गए। आग लगने से फैक्टरी मालिक का पूरा परिवार सदमे में है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: शंकराचार्य बोले- लव जिहाद पर संघ और भाजपा की दोहरी नीति, सांसद ने किया तीखा पलटवार
विज्ञापन
फैक्टरी मालिक बासित ने बताया कि गुरुवार को फैक्टरी बंद थी। बिजली के शार्ट सर्किट से अचानक से आग लग गई। फैक्टरी से धुआं निकलते देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे लिसाड़ी गेट व फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग को बुझाने का प्रयास किया। लेकिन चंद मिनटों में आग ने भीषण रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन
आग लगने से फैक्टरी में रखा माल जलकर राख हो गया। आग लगने से 15 लाख रुपए का नुकसान बताया जा रहा है। आग लगने से कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।
तकरीबन तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग को बुझाया। सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि प्रथम दृष्टि शार्ट सर्किट से आग लगना बताया जा रहा है। फायर ब्रिगेड टीम इसकी जांच कर रही है।