फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Fighting and stone pelting over molestation dispute in Ganganagar, four injured, report on 20

Meerut: गंगानगर में छेड़छाड़ के विवाद में मारपीट और पथराव, चार घायल, 20 पर रिपोर्ट; देखें वीडियो

Fri, 04 Jul 2025 12:13 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 04 Jul 2025 12:13 AM IST
सार

इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें दोनों पक्षों के लोग आपस में लाठी-डंडे चला रहे हैं। कुछ लोग इसे प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला भी बता रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Meerut: Fighting and stone pelting over molestation dispute in Ganganagar, four injured, report on 20
गंगानगर में होती मारपीट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगानगर क्षेत्र की एक कॉलोनी में युवती से छेड़छाड़ के विवाद में मारपीट और जमकर पथराव हुआ। झगड़े में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। एक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवती पक्ष ने 11 और आरोपी युवक के पक्ष ने नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। पथराव आदि का पांच मिनट का वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, कुछ लोग प्रेम-प्रसंग में दो पक्षों में झगड़े का भी दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

 

पुलिस के मुताबिक, करीब एक सप्ताह पूर्व कस्बा निवासी टीटू ने युवती से छेड़छाड़ की थी। युवती के परिजनों ने टीटू की पिटाई की थी। टीटू ने गंगानगर थाने में तहरीर दी थी, लेकिन युवती पक्ष ने पुलिस से शिकायत नहीं की थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार शाम को दोनों पक्षों में इसी विवाद में फिर से कहासुनी हुई। बुधवार देर रात दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों ओर से जमकर पथराव भी हुआ। झगड़े में दोनों ओर से चार लोग घायल हो गए। गंगानगर पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां एक व्यक्ति को ज्यादा चोट होने पर भर्ती किया गया। 
 
विज्ञापन

युवती के परिजनों की तहरीर पर गंगानगर पुलिस ने टीटू, रोहित, दीपक, सुंदर, गोलू व छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बृहस्पतिवार शाम को पुलिस ने युवक पक्ष की ओर से दी गई तहरीर पर युवती पक्ष के नौ लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने बताया कि छेड़छाड़ के आरोपों की जांच की जा रही है। घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed