फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Festival... Coarse grains are super food, immense possibilities in business too

Meerut News: मेरठ महोत्सव... मोटा अनाज है सुपर फूड, व्यापार में भी अपार संभावनाएं

Wed, 25 Dec 2024 11:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2024 11:55 AM IST
विज्ञापन
Meerut Festival...

Coarse grains are super food, immense possibilities in business too
मेरठ..कंवलजीत..मेरठ महोत्सव में कार्येक्रम के दौरान प्रस्तुति देते स्कूली बच्चे....संवाद - फोटो : संवाद
नोट - डॉ. एनके त्रिपाठी का प्रोफाइल एड होना है।
विज्ञापन

श्री अन्न ही सेहत के लिए श्रेष्ठ अन्न पर हुई परिचर्चा
मेरठ महोत्सव में बताया मोटे अनाज का महत्व
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मेरठ महोत्सव में मंगलवार को ‘श्री अन्न ही सेहत के लिए श्रेष्ठ अन्न’ विषय पर परिचर्चा हुई। डॉ. एनके त्रिपाठी ने कहा कि मोटा अनाज ही सुपर फूड है। मोटे अनाज में व्यापार की भी अपार संभावनाएं हैं। स्वयं प्रधानमंत्री ने इस वर्ष को मोटे अनाज के लिए अंतर्राष्ट्रीय वर्ष बताया है। किसान बंधुओं को मोटा अनाज उगाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पहले गांव के लोग 100 साल तक जीते थे अब उम्र सीमा 60 वर्ष से 65 वर्ष रह गई है। वे लोग मोटे अनाज की रोटी, चटनी, मट्ठा, दही का सेवन करते थे। मोटे अनाज में फाइबर, प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम होता है और यह एंटी ऑक्सीडेंट भी होते हैं। मधुमेह, हृदय रोग, मोटापे को भी रोकता है। भारत में मोटा अनाज सर्वाधिक उगाते हैं। हम लोग इसका सबसे कम प्रयोग करते हैं। भोजन में मिलेट्स का प्रयोग करो सदा स्वस्थ रहोगे।
विज्ञापन

------
महोत्सव में उमड़ रहा शहर
मेरठ महोत्सव में शहर उमड़ रहा है। छात्र, किसान, व्यापारी, शिक्षक सभी कार्यक्रम में पहुंच रहे हैं। शहर में पहली बार इस तरह के भव्य आयोजन हो रहे हैं। बुधवार को कार्यक्रम का अंतिम दिन है। कार्यक्रम स्थल पर सुबह शाम तक एक साथ तीन अलग-अलग मंच पर कार्यक्रम हो रहे हैं। ओडीओपी स्टॉल के पास मंच पर देश के प्रसिद्ध कलाकारों के द्वारा प्रस्तुति दी जा रही है। फूड कोर्ट स्टेज पर छात्र प्रस्तुति दे रहे हैं। वहीं, मुख्य मंच पर कई तरह इंटलेक्चुअल सेशन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्य मंच पर चौथे दिन बड़ी संख्या में किसान और स्कूली बच्चे कार्यक्रम में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पर्यावरण को बचाने के लिए छात्रों ने किया जागरूक
मेरठ। फूड कोर्ट स्टेज पर सेंट जोसफ स्कूल के छात्रों ने खेलों इंडिया थीम पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। बच्चों ने बताया कि खेल से शरीर स्वस्थ रहता है। केएल के बच्चों ने ‘वी लव नेचर’ थीम पर प्रस्तुति दी। शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए प्रेरित किया। सत्यकाम के बच्चों ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। आर्मी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने ‘टिप-टिप’ गीत पर प्रस्तुति दी। केके पब्लिक स्कूल के बच्चों ने पपेट डांस किया। अशोका स्कूल के बच्चों ने प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के विषय में बताया। सेंट जेवियर्स, रोमबस और दिल्ली पब्लिक स्कूल ने भी प्रस्तुति दी।

--
श्रीराम चंद्र कृपालु भजमन
मेरठ। एक जिला एक उत्पाद एरिना में बनाए गए मंच पर यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुभद्रा देसाई ने श्रीराम चंद्र कृपालु भजमन भजन की सुंदर प्रस्तुति दी। पारुल यूनिवर्सिटी सीनियर फेलो तरुण, आईसीएसएसआर लवकुश, अंबेडकर यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आस्था गांधी और अभिन्या नागाज्योति ने रिसर्च से जुड़े विभिन्न विषयों में चर्चा की। गुजरात गौरव पुरस्कार अवार्डी रास मंडल ने हुड्डो नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि यह गुजरात परंपरागत नृत्य और इसे मुख्य रूप से ऋषि पंचमी के दिन किया जाता है। राकेश साईं बाबू ने क्लासिकल इंडियन नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed