फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   female police inspector get line spot by SSP after beat the teenage girl

Meerut: किशोरी से मारपीट करने वाली महिला दरोगा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एसएसपी ने किया लाइन हाजिर

Wed, 06 Sep 2023 12:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 06 Sep 2023 12:58 PM IST
सार

मेरठ में टॉप्स चोरी के आरोप में किशोरी की पिटाई करने वाली महिला दरोगा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने महिला दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। पढ़ें अपडेट।

विज्ञापन
female police inspector get line spot by SSP after beat the teenage girl
क्राइम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मेरठ में टॉप्स चोरी का आरोप लगाकर किशोरी की फट्टे से पिटाई करने वाली महिला दरोगा को एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया। किशोरी के परिजनों ने एसएसपी से मिलकर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। 

विज्ञापन


किठौर के मोहल्ला कुम्हारान निवासी रजनी मंगलवार को परिजनों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची। उसने बताया कि कोरोना काल में उसके पति विनोद की मौत हो गई थी। उनकी तीन पुत्री और दो पुत्र हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: संभलकर निकलें: आज शाम से दस सितंबर तक दिल्ली नहीं जा सकेंगे वाहन, जी-20 शिखर सम्मेलन के चलते हुआ डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे बड़ी पुत्री राधिका(13) गुंजन पत्नी रुचि के यहां ट्यूशन पढ़ने जाती है। गुंजन के मकान में महिला दरोगा पदमावती भी किराए पर रहती थी। ट्यूशन पढ़ने के दौरान महिला दरोगा पद्मावती राधिका से अक्सर सफाई कराती थी। 

मना करने पर उसे बुरी तरह डांटती थी। राधिका ने सफाई के लिए मना किया तो महिला दरोगा ने राधिका को सोमवार दोपहर में थाने बुलाया और उस पर टॉप्स चोरी करने का आरोप लगाते हुए उसे बुरी तरह पीटा। उसके परिवार को भी समझौता करने के लिए डराया धमकाया गया। 

परिजनों ने सीओ किठौर रूपाली राय को भी महिला दरोगा के खिलाफ शिकायती पत्र दिया। सीओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने महिला दरोगा पद्मावती को लाइन हाजिर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed