फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Father chained and imprisoned in room for land, victim seeks justice from SSP

Meerut: जमीन के लिए पिता को जंजीर से बांध कमरे में कैद किया, पीड़ित ने SSP से मांगा न्याय

Tue, 06 Feb 2024 03:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 06 Feb 2024 03:52 PM IST
सार

मेरठ में एक बुजुर्ग व्यक्ति एसएसपी दफ्तर पर पहुंचा और न्याय मांगा। बुजुर्ग का आरोप है कि बेटे बेटियों ने उसे जंजीरों से बांधकर कमरे में कैद कर दिया, वह किसी तरह बंधनमुक्त होकर एसएसपी दफ्तर पहुंचा।

विज्ञापन
Meerut: Father chained and imprisoned in room for land, victim seeks justice from SSP
chains

विस्तार

मेरठ से सटे सरधना थाना क्षेत्र के दबथुवा गांव में जमीन के लिए पिता को जंजीर से बांधकर कमरे में कैद कर दिया गया। किसी तरह बंधन मुक्त होकर पीडि़त बुजुर्ग सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचा। उसकी ओर से मामले में कार्रवाई की मांग की गई।

विज्ञापन


दबथुआ गांव निवासी बुजुर्ग निरंगपाल सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचे। उनके एक पैर में जंजीर बंधी थी। बुजुर्ग ने आरोप लगाया कि जमीन के लिए बेटे और बेटियां उसके साथ अक्सर मारपीट करते हैं। इस बार उन्होंने उसे जंजीर से बांधकर कमरे में कैद कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Mission 2024: दिल्ली और लखनऊ की दौड़ लगा रहे दावेदार, बेटे-बेटियों को टिकट दिलाने की जुगत जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

निरंगपाल ने बताया कि उसने 16 बीघे जमीन खरीदी थी। बेटों और बेटियों के नाम इसकी वसीयत कर दी। उसकी जमीन का अधिग्रहण होना है और इसका मुआवजा मिलना है। आरोप है कि इस जमीन और मुआवजे के लिए ही उसके साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है।
 

 

मुआवजे की रकम हड़पने के लिए उसके बेटों और बेटियों ने जंजीर से बांधकर घर में कैद किया। उन्हें अक्सर पैरों में जंजीर बांधकर कमरे में बंद कर दिया जाता है। विरोध करने पर पीटा जाता है।

इस मामले में सरधना पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने भी कोई सुनवाई नहीं की। बुजुर्ग ने कहा कि वह सोमवार को किसी तरह अपनी जान बचाकर एसएसपी ऑफिस पहुंचे। इस मामले में एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि सरधना पुलिस को जांच कर तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed