मेरठ: लोहियानगर योजना में किसानों का एमडीए के खिलाफ प्रदर्शन, निर्माण कार्य रुकवाया, बड़े आंदोलन की चेतावनी
मेरठ की लोहियानगर योजना में युवा संघर्ष समिति काजीपुर के किसानों ने एमडीए का निर्माण कार्य रुकवा दिया। किसानों ने मुआवजा और प्लॉट देने की मांग करते हुए समाधान नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ की लोहियानगर योजना में किसानों ने मेरठ विकास प्राधिकरण (एमडीए) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। युवा संघर्ष समिति काजीपुर से जुड़े किसानों ने योजना में चल रहा निर्माण कार्य रुकवा दिया। किसानों ने कहा कि जब तक उन्हें मुआवजा और प्लॉट नहीं दिए जाते, तब तक लोहियानगर योजना में किसी भी तरह का निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा।
निर्माण कार्य रुकवाकर जताया विरोध
युवा संघर्ष समिति काजीपुर के किसानों ने लोहियानगर योजना में पहुंचकर एमडीए के निर्माण कार्य का विरोध किया और काम रुकवा दिया। किसानों ने कहा कि उनके हक और अधिकारों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मांग पूरी होने तक निर्माण कार्य का विरोध जारी रहेगा।
मुआवजा और प्लॉट देने की मांग
किसानों की प्रमुख मांग है कि एमडीए उन्हें उनका निर्धारित मुआवजा और प्लॉट उपलब्ध कराए। किसानों का कहना है कि इन मांगों का समाधान हुए बिना योजना में निर्माण कार्य आगे बढ़ाना स्वीकार नहीं किया जाएगा।
मांग पूरी नहीं हुई तो बड़े आंदोलन की चेतावनी
किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं किया गया तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आंदोलन की स्थिति पैदा होने पर इसकी जिम्मेदारी एमडीए और संबंधित अधिकारियों की होगी।
ये किसान रहे मौजूद
प्रदर्शन के दौरान भारत भड़ाना, गौरव भड़ाना काजीपुर, प्रिंस भड़ाना, नीटू भड़ाना, कपिल भड़ाना, गौरव गुर्जर, अक्षय बैंसला, आलोक बैंसला, सारांश भड़ाना, यश भड़ाना, रितिक कोहली, मोहित कोहली, शक्ति भड़ाना, अनिल भड़ाना, अमित भड़ाना, बबल भड़ाना और रोहन भड़ाना समेत अन्य लोग मौजूद रहे।