{"_id":"5db2a2f58ebc3e93d965a3f4","slug":"meerut-farmer-climbed-on-banyan-tree-to-demand-sugercane-outstanding-payment","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: गन्ना भुगतान की मांग को लेकर बरगद के पेड़ पर चढ़ा किसान, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: गन्ना भुगतान की मांग को लेकर बरगद के पेड़ पर चढ़ा किसान, मचा हड़कंप
Fri, 25 Oct 2019 01:31 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 25 Oct 2019 01:31 PM IST
विज्ञापन
पेड़ पर चढ़ा किसान
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ के मवाना में गन्ना भुगतान की मांग को लेकर किसान शौकीन गुर्जर शुक्रवार को तहसील परिसर में बरगद के पेड़ पर चढ़ गया। किसान के समर्थन में एक अन्य किसान वेदपाल भी पेड़ पर चढ़ गया।
विज्ञापन
किसानों के पेड़ पर चढ़ने की सूचना पर अधिकारियों में हड़कंप मच गया। वहीं तहसील परिसर में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
बताया गया कि अधिकारी किसानों से वार्ता करने के लिए तहसील परिसर पहुंचे और किसानों को समझाने की कोशिश की लेकिन वे पेड़ से नहीं उतरे। मौके पर पुलिस फोर्स भी पहुंच गई है।
विज्ञापन