फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Fake Branded Household Goods Racket Busted in Meerut, Goods Worth Rs 1 Crore Seized

Meerut: सस्ते में ब्रांडेड चूल्हा-कूकर का झांसा! मेरठ में नकली घरेलू सामान फैक्टरी का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

Tue, 30 Dec 2025 04:14 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 30 Dec 2025 04:14 PM IST
सार

मेरठ पुलिस ने नकली ब्रांडेड गैस चूल्हा, कूकर और इलेक्ट्रॉनिक सामान बनाने वाले गिरोह का खुलासा किया है। छापेमारी में करीब एक करोड़ रुपये का नकली सामान बरामद कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
Meerut: Fake Branded Household Goods Racket Busted in Meerut, Goods Worth Rs 1 Crore Seized
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ अगर आपके घर पर कोई व्यक्ति सस्ते दामों में नामी कंपनी का गैस चूल्हा, कूकर या इलेक्ट्रॉनिक सामान बेचने आए तो सावधान हो जाएं। ऐसा सामान नकली हो सकता है। मेरठ पुलिस ने लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में नकली ब्रांडेड घरेलू सामान बनाने और बेचने वाले एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

विज्ञापन


नामी कंपनियों के लेबल और वारंटी कार्ड भी नकली
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी एक किराये के हॉलनुमा कमरे में नकली गैस चूल्हे, कूकर, कूकर सीटी, सीलिंग फैन, मिक्सर मशीन समेत अन्य घरेलू इलेक्ट्रॉनिक सामान तैयार कर रहे थे। इन उत्पादों पर नामी कंपनियों के नकली लेबल और वारंटी कार्ड लगाकर बाजार में खपाया जा रहा था, ताकि ग्राहक धोखे में आ जाएं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: West UP Weather: कोहरा घटा, लेकिन शीतलहर ने बढ़ाई कंपकंपी, नए साल पर भी ठंड करेगी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी की शिकायत पर पुलिस ने मारा छापा
एक प्रतिष्ठित कंपनी की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की, जिसमें करीब एक करोड़ रुपये कीमत का नकली सामान बरामद हुआ। बरामद माल में बड़ी मात्रा में अधबने और तैयार नकली उत्पाद शामिल हैं।

पांच आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड सलीम
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सलीम, नदीम, दानिश, फरमान और महताब के रूप में हुई है। गिरोह का मास्टरमाइंड सलीम बताया जा रहा है।

नेटवर्क और सप्लाई चैन की जांच
गिरफ्तार आरोपियों में सलीम, फरमान और महताब मुजफ्फरनगर के निवासी हैं, जबकि नदीम और दानिश मेरठ के रहने वाले हैं। पुलिस अब इस गिरोह के आपराधिक नेटवर्क, सप्लाई चैन और बाजार में नकली सामान की बिक्री से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed