फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Expired medicines worth Rs 20 lakh recovered, used to change date on wrappers from printing machine

Meerut: 20 लाख की एक्सपायर दवाएं बरामद, प्रिंटिंग मशीन से रेपर पर बदलते थे तारीख, फिर करते थे ये काम...

Tue, 05 Nov 2024 11:23 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 05 Nov 2024 11:23 PM IST
सार

पुलिस और ड्रग विभाग ने छापा मारा तो संचालक समेत सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। इस खेल में सप्लायर से लेकर दुकानदारों तक के शामिल होने की आशंका है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। 

विज्ञापन
Meerut: Expired medicines worth Rs 20 lakh recovered, used to change date on wrappers from printing machine
एक्सपायर्ड सिरप से तारीख मिटा दी गई, नई डेट डालने की तैयारी थी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरधना थाने की पुलिस और ड्रग्स विभाग ने मेरठ रोड पर एक गोदाम से करीब 20 लाख रुपये कीमत की एलौपैथिक व जेनेरिक एक्सपायर दवाएं बरामद की हैं। प्रिंटिंग मशीन के जरिये रेपर पर तारीख बदलकर इन्हें बेचा जाता था। गोदाम संचालक और कर्मचारी वहां से भाग गए। दवाओं को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन

 

Meerut: Expired medicines worth Rs 20 lakh recovered, used to change date on wrappers from printing machine
बरामद की गई एक्सपायर्ड दवाएं। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस और ड्रग्स विभाग की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इन दवाओं को अंपजीकृत चिकित्सकों और मेडिकल स्टोरों पर बेचा जाता था। किन्हें बेचा जाता था, दवाएं कहां से आती थीं। इसकी पड़ताल की जा रही है। जांच के लिए एंटीबायोटिक्स दवाओं के तीन सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें लखनऊ प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut: Expired medicines worth Rs 20 lakh recovered, used to change date on wrappers from printing machine
जांच करती ड्रग विभाग की टीम। - फोटो : अमर उजाला
एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सरधना कस्बा चौकी पुलिस को सूचना मिली कि मेरठ रोड पर एक गोदाम में दवाओं का अवैध कारोबार किया जा रहा है। चौकी प्रभारी दिलीप वाथम टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनसे पहले ही संचालक और कर्मचारी वहां से भाग गए। पुलिस की जांच में सामने आया कि यह गोदाम नाजिम निवासी मोहल्ला इस्लामाबाद का है।
 
विज्ञापन

Meerut: Expired medicines worth Rs 20 lakh recovered, used to change date on wrappers from printing machine
छापा मारती सरधना थाने की पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
प्रिंटिंग मशीन मिली, कई लोग हैं शामिल
यहां एक्सपायर हो चुकी दवाओं को लाकर उनकी तारीख बदलकर बेचा जाता था। करीब 20 लाख कीमत की दवाएं यहां मिली हैं। तारीख डालने वाली प्रिंटिंग मशीन मिली है। दवाओं का बिल नहीं मिला है। 
 

Meerut: Expired medicines worth Rs 20 lakh recovered, used to change date on wrappers from printing machine
गोदाम में सप्लाई लिए तैयार किया गया माल। - फोटो : अमर उजाला
नामी कंपनियों की हैं दवाएं
पुलिस ने बताया कि एक्सपायर हो चुकी बरामद दवाएं नामी कंपनियों की हैं। ये दवाएं दिल, गुर्दे, बुखार, खांसी, जुकाम आदि बीमारियों में इस्तेमाल होती हैं। मौके पर मिली प्रिंटिंग मशीन से स्पष्ट हुआ कि यहां दोबारा पैक करने और नया लेबल लगाने के बाद दवाओं को बाजार में बिक्री के लिए उतार दिया जाता है। यह धंधा काफी समय से चलने का अंदेशा भी जताया जा रहा है।

एक्सपायर दवाओं को स्टोर करना नियम विरुद्ध
मंडलीय औषधि निरीक्षक गौरव लोधी और औषधि निरीक्षक पीयूष शर्मा ने बताया कि एक्सपायर दवाओं को स्टोर करना नियम विरुद्ध है। इस साल ड्रग्स विभाग मानकों के विरुद्ध दवाओं को बेचने के 30 मुकदमे दर्ज करा चुका है। इस दौरान ड्रग्स इस्पेक्टर प्रियंका चौधरी और मोहित कुमार भी साथ रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed