फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Ex soldier Thakur Ajaypal Singh passed away, fought in war Pakistan and China between India

UP: चीन-पाक से हुए युद्ध में जंग लड़ने वाले अजयपाल नहीं रहे, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार, सदमे में पत्नी

Thu, 03 Aug 2023 08:42 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 03 Aug 2023 08:42 PM IST
सार

Meerut News : भूतपूर्व सैनिक ठाकुर अजयपाल सिंह ने भारतीय सेना में रहते हुए 1962, 1965, 1971 के युद्धों में अपना पराक्रम दिखाया। अब 85 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।

विज्ञापन
Meerut: Ex soldier Thakur Ajaypal Singh passed away, fought in war Pakistan and China between India
भूतपूर्व सैनिक ठाकुर अजयपाल सिंह का निधन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के लिए तीन युद्धों में जंग लड़ने वाले भूतपूर्व सैनिक ठाकुर अजयपाल सिंह का 85 वर्ष की आयु में बृहस्पतिवार को निधन हो गया। जिनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। भूतपूर्व सैनिक के निधन की खबर से क्षेत्र में शौक की लहर दौड़ गई। आसपास के ग्रामीणों ने गांव में पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।

विज्ञापन


मेरठ में सरधना क्षेत्र के गांव अटेरना निवासी ठाकुर अजयपाल सिंह ने भारतीय सेना में रहते हुए 1962, 1965, 1971 के युद्धों में अपना पराक्रम दिखाया। देश की सेना में 17 वर्ष योगदान देने के बाद आरवीसी सेंटर से सेवानिवृत्त हुए ठाकुर अजयपाल सिंह के तीन बेटे धमेंद्र सिंह, नेपाल सिंह, तेजवीर सिंह हैं, जो कि गांव में खेती कर जीवन यापन कर रहे हैं। वहीं, पूर्व सैनिक की पत्नी बिमला देवी का रो-रोकर बुरा हाल हाल है।

विज्ञापन

सैनिक के पुत्र तेजवीर सिंह ने बताया कि उनके पिता लंबे समय से बीमारी से ग्रस्त थे। बृहस्पतिवार को अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। चीन के बीच 20 अक्तूबर, 1962 में हुए युद्ध में ठाकुर अजयपाल सिंह ने भाग लिया था। इस युद्ध में हजारों सैनिक शहीद हुए थे। हालांकि, इस युद्ध में भारत को हार का सामना करना पड़ा था। 1965 के भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में भी अपना पराक्रम दिखाया था।

जम्मू कश्मीर के मुद्दे को लेकर हुए युद्ध में भी भूतपूर्व सैनिक ठाकुर अजयपाल सिंह ने अपने शौर्य का लोहा मनवाया। भारत-पाकिस्तान के इस युद्ध में हजारों सैनिक शहीद हुए। लेकिन भारत ने इस युद्ध में जीत हासिल की थी। वहीं, 1971 में भारत-पाकित्सान के बीच 14 दिन तक युद्ध चला। इसमें भी उन्होंने अपने शौर्य का लोहा मनवाया। इस युद्ध में भी पाकिस्तान को भारत से हार का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें: मर्सिडीज कार ने ली वैज्ञानिक की जान, आप मत करना कभी ऐसी गलती

विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भूतपूर्व सैनिक ठाकुर अजयपाल सिंह के निधन के बाद राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। अंतिम यात्रा में काफी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया। युवाओं ने भारत माता के नारे लगाते हुए अंतिम विदाई दी। ग्रामीणों ने बताया कि अक्सर युवा इनके पास आकर सेना के तौर तरीके समझते थे। जिन्हें ठाकुर अजयपाल सिंह सेना में जाने के लिए प्रेरित करते थे।

यह भी पढ़ें: बसेगा न्यू मेरठ सिटी: रैपिड और हाईवे से सुगम होगा दिल्ली-नोएडा और गुड़गांव आना-जाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed