फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: ex army man murdered in Meerut, dead body found in cane field

मेरठ : रिटायर्ड फौजी की गला रेतकर हत्या, ईख के खेत में मिला लहूलुहान शव 

Sat, 19 Jun 2021 06:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 19 Jun 2021 06:59 PM IST
सार

पुलिस का कहना है कि रंजिशन हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है, परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Meerut: ex army man murdered in Meerut, dead body found in cane field
क्राइम न्यूज यूपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र के डालमपुर गांव में शनिवार को खेत पर काम करने गए रिटायर्ड फौजी की गर्दन रेतकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच-पड़ताल की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


बताया गया कि 55 वर्षीय गांव जालमपुरा निवासी जोगिंदर पुत्र तिलकराम रिटायर्ड फौजी था, जो सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद से गांव में ही रहकर खेती बाड़ी का काम करता था।
विज्ञापन


शनिवार शाम जोगिंदर अपने खेत पर ईद की निराई गुड़ाई करने गया था। इसी बीच अज्ञात बदमाशों ने उसकी गला रेतकर हत्या कर दी।  उधर, हत्या की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन दौड़कर खेत पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस का कहना है कि रंजिशन हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed