{"_id":"6947ab4d947d47fa3d02f2bb","slug":"meerut-eucalyptus-tree-being-cut-in-the-field-fell-on-a-moving-buggy-elderly-farmer-died-painfully-2025-12-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: खेत पर काटा जा रहा यूकेलिप्टस का पेड़ चलती बुग्गी पर गिरा, बुजुर्ग किसान की मौके पर दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: खेत पर काटा जा रहा यूकेलिप्टस का पेड़ चलती बुग्गी पर गिरा, बुजुर्ग किसान की मौके पर दर्दनाक मौत
Sun, 21 Dec 2025 01:40 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 21 Dec 2025 01:40 PM IST
सार
गांव पलड़ा निवासी किसान ऋषिपाल खेत से काम कर लौट रहे थे। रास्ते में कुछ लोग पेड़ काट रहे थे। पेड़ की चपेट में आकर किसान की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
ग्रामीणों से जानकारी लेती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव पलड़ा में बुग्गी पर पेड़ गिरने से मौके पर ही किसान की मौत हो गई। वहीं पेड़ काटने वाले मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव पलड़ा निवासी 60 वर्षीय ऋषिपाल पुत्र बोदल रविवार सुबह अपने खेत से काम कर वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही वह रास्ते में पहुंचे तो वहां पर कुछ लोग एक किसान के खेत में सड़क किनारे खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ काट रहे थे। पेड़ काटते समय और बड़ा यूकेलिप्टस का पेड़ सड़क पर जा रही किसान ऋषिपाल की बुग्गी पर जा गिरा। पेड़ की चपेट में आने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मामले की सूचना पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जहां पर पेड़ काटने वाले लोग मौके से फरार हो गए। सूचना थाना पुलिस को दी गई। पुलिस की मदद से ऋषिपाल को सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी शशांक द्विवेदी का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन