फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Erupts in Celebration After India Wins Under-19 Cricket World Cup

Under-19 World Cup: हाथों में तिरंगा, जुबां पर भारत माता की जय, जीत पर मेरठ में जश्न का सैलाब

Fri, 06 Feb 2026 11:27 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 06 Feb 2026 11:27 PM IST
सार

भारत के अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप जीतते ही मेरठ शहर जश्न में डूब गया। युवाओं ने तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाए और कई इलाकों में देर रात तक आतिशबाजी और मिठाइयां बांटी गईं।

विज्ञापन
Meerut Erupts in Celebration After India Wins Under-19 Cricket World Cup
भारतीय अंडर-19 टीम - फोटो : IANS

विस्तार

अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की शानदार जीत के बाद मेरठ शहर जश्न में डूब गया। जैसे ही भारत ने इंग्लैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया, युवाओं की टोलियां तिरंगा लेकर सड़कों पर उतर आईं और भारत माता की जय के नारों से माहौल गूंज उठा।
विज्ञापन


देर रात तक होती रही आतिशबाजी
शहर के आबूलेन हील स्ट्रीट पर युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी मनाई। शास्त्री नगर, सेंट्रल मार्केट, नौचंदी, कैलाशपुरी और कंकरखेड़ा में भी जीत का जश्न देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन

 

सुबह से टीवी पर टिकी थीं नजरें
लोग सुबह से ही टीवी और मोबाइल पर फाइनल मुकाबला देख रहे थे। दुकानों और दफ्तरों में भी मैच का लाइव प्रसारण चलता रहा। भारत की ओर से ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक बल्लेबाजी ने दर्शकों को रोमांच से भर दिया।

विशाल स्कोर ने पहले ही तय कर दी जीत
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 411 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके बाद इंग्लैंड को 311 रन पर समेटते ही शहर में खुशी की लहर दौड़ गई और जश्न शुरू हो गया।

युवा खिलाड़ियों पर गर्व
श्रीवान्या क्रिकेट एकेडमी के कोच अभिषेक राय, हनी क्रिकेट एकेडमी के कोच दीपक सिद्दू, पंचवटी क्रिकेट एकेडमी के कोच उमेश और स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों ने कहा कि भारतीय क्रिकेट नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने वैभव सूर्यवंशी की 175 रनों की पारी को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि जल्द ही ये खिलाड़ी सीनियर टीम में जगह बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed