फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Encounter with miscreants of Sardhana and Jani police, three miscreants caught, two shot in leg

Meerut: सरधना व जानी थाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, दिल्ली के तीन बदमाश दबोचे, दो के पैर में लगी गोली

Mon, 26 Jun 2023 12:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 26 Jun 2023 12:54 PM IST
सार

सरधना व जानी थाना पुलिस की सोमवार सुबह बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए जबकि एक को पुलिस ने दौड़कर गिरफ्तार कर लिया। घायलों को पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची है।

विज्ञापन
Meerut: Encounter with miscreants of Sardhana and Jani police, three miscreants caught, two shot in leg
मेरठ पुलिस , मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में सरधना व जानी थाना पुलिस को सोमवार सुबह बड़ी सफलता हाथ लगी। यहां क्षेत्र में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। बताया गया कि मुठभेड़ में सागर पुत्र सतीश निवासी रोहटा व राहुल पुत्र राज सिंह निवासी मुंडका दिल्ली दोनों बदमाश गोली लगने से घायल। एक अभियुक्त को दौड़कर गिरफ्तार किया। मौके पर अधिकारीगण व कई थानों की फोर्स मौजूद है।

विज्ञापन


जानी थाना पुलिस ने सोमवार सुबह क्षेत्र के गांव ढढरा के जंगल में मुठभेड़ के बाद कार सवार तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सीएससी पांचली भेजा गया है। बदमाशों से बरामद कार तीन दिन पूर्व सरधना क्षेत्र से लूटी गई थी। मुठभेड़ में एक दरोगा की बुलट प्रूफ जैकेट में बदमाशों की गोली लगी है।  

विज्ञापन

जानी और सरधना थाना पुलिस ने एक सूचना पर जानी क्षेत्र के तिगड्डा मार्ग पर एक अल्टो कार सवारों को रोकने का इशारा किया। कार सवार बदमाश पुलिस को देखकर ढढरा गांव की तरफ भागने लगे। पुलिस ने गांव ढढरा के जंगल में बदमाशों को घेर लिया। घिरने पर कार सवार बदमाश पुलिस पर गोली चलाते हुए भागने लगे। इस दौरान दो बदमाशों के पैरों में पुलिस की गोली लग गई।

 

पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों घायल बदमाशों सहित 3 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाशों के पास से दो तमंचे चार कारतूस खोके और सरधना क्षेत्र से 3 दिन पूर्व लूटी गई अल्ट्रा कार बरामद की है। पुलिस ने मुठभेड़ में घायल दोनों बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है।

 

पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाशों के नाम राहुल पुत्र राज सिंह निवासी मुंडका दिल्ली, सागर उर्फ अजय पुत्र सतीश निवासी रोहटा मेरठ और जमाल पुत्र इमरान निवासी जंगारपुर पश्चिम बंगाल हाल निवासी प्रीतमपुरा दिल्ली है। राहुल और सागर मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुए हैं।
 

जानी थाना प्रभारी राजेश कुमार कंबोज के अनुसार रविवार रात 6 बदमाशों ने मेरठ भोला रोड से एक कार लूटी थी। पुलिस ने घेराबंदी कर सिवालखास के पास से तीन बदमाशों सहित कार बरामद कर ली थी। पकड़े गए बदमाशों की निशानदेही पर ही आज की मुठभेड़ में बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed