फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Employees assaulted at CNG pump, accused of looting 90 thousand

मेरठ : सीएनजी पंप पर कर्मचारियों से मारपीट, 90 हजार लूट का आरोप

Sun, 23 Jan 2022 12:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 23 Jan 2022 12:34 PM IST
सार

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित शोभापुर गांव के सामने कृष्णा सीएनजी पंप पर शनिवार रात यह घटना हुई। कार सवार सीएनजी डलवाने लगे वहां पर कार सवारों से कर्मचारियों की कहासुनी हो गई।

विज्ञापन
Meerut: Employees assaulted at CNG pump, accused of looting 90 thousand
सीएनजी पंप - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के मोदीपुरम कार सवार बदमाशों ने सीएनजी पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों के साथ मारपीट कर सेल्समैन से 90 हजार की लूट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हाईवे और आसपास के क्षेत्र में बदमाशों की तलाश की, लेकिन लेकिन सफलता नहीं मिली। वहीं, पुलिस का मानना है कि मामला मारपीट का ही है।
विज्ञापन


कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित शोभापुर गांव के सामने कृष्णा सीएनजी पंप पर शनिवार रात यह घटना हुई। कार सवार सीएनजी डलवाने लगे वहां पर कार सवारों से कर्मचारियों की कहासुनी हो गई। आरोप है कि कार सवारों ने अन्य लोगों को भी बुला लिया। पंप कर्मचारियों ने विरोध किया तो मारपीट की गई और वहां से चले गए।
विज्ञापन

 
पंप के मैनेजर मनोज कंकरखेड़ा थाने पर पहुंचे और घटना की जानकारी दी। इस बीच कुछ अन्य कार सवार भी पंप पर पहुंच गए और वहां पर सेल्समैन के साथ मारपीट कर 90 हजार लूट कर ले गए। पंप पर मारपीट में कर्मचारी गौरव कुमार और हरीश घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लूट करने के बाद कार सवार हाईवे की तरफ फरार हो गए। कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सक्सेना का कहना है कि तहरीर मिल गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। लूट का मामला नहीं है। सीएनजी भरवाने को लेकर मारपीट हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed