{"_id":"65effeeb9968f0860c037e9d","slug":"meerut-electric-scooter-running-on-road-divided-into-two-pieces-home-guard-injured-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: दो टुकड़ों में बंटी सड़क पर दौड़ती इलेक्ट्रिक स्कूटी, होमगार्ड घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: दो टुकड़ों में बंटी सड़क पर दौड़ती इलेक्ट्रिक स्कूटी, होमगार्ड घायल
Tue, 12 Mar 2024 12:36 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 12 Mar 2024 12:36 PM IST
सार
मेरठ में दोपहिया वाहन लगातार हादसों का ग्राफ बढ़ रहा है। सोमवार को सिविल लाइन क्षेत्र में एक स्कूटी दो टुकड़ों में बंट गई।
विज्ञापन
विस्तार
इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन लगातार हादसों का कारण बन रहे हैं। सोमवार सुबह भी सिविल लाइन क्षेत्र में कमिश्नरी चौराहे पर सड़क पर दौड़ती स्कूटी के अचानक दो टुकड़े हो गए। जिसके चलते स्कूटी पर सवार होमगार्ड घायल हो गया। पीछे से आ रहे वाहन की चपेट में आने से वह बाल-बाल बचा। पीड़ित ने बताया कि उसने एक साल पहले ही स्कूटी खरीदी थी।
विज्ञापन
होमगार्ड का जवान राजेश कुमार सोमवार सुबह अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी से पुलिस लाइन में ड्यूटी के लिए जा रहा था। जैसे ही वह कमिश्नरी चौराहे के पास पहुंचा तो चलते-चलते स्कूटी के अचानक बीच में से दो टुकड़े हो गए।
विज्ञापन
राजेश सड़क पर गिरा और उसके पैर में चोट लग गई। होमगार्ड स्कूटी के दोनों टुकड़ों को रिक्शा में लादकर मौके से चला गया। पीड़ित होमगार्ड ने इस संबंध में कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन