फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Electric buses not running for two days, fifty thousand passengers helpless

Meerut: दो दिन से नहीं दौड़ रहीं इलेक्ट्रिक बसें, 50 हजार यात्री बे‘बस’, परिवहन निगम को सात लाख का नुकसान

Sat, 01 Apr 2023 01:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 01 Apr 2023 01:25 PM IST
सार

मेरठ में चार्जिंग स्टेशन पर इलेक्ट्रिक फाल्ट के कारण शहर भर की 50 इलेक्ट्रिक बसें डिपो में खड़ी हैं। ऐसे में 50 हजार से भी ज्यादा यात्री बेबस नजर आ रहे हैं। अधिकारियों ने आज फाल्ट ठीक होने की संभावना जताई है।

विज्ञापन
Meerut: Electric buses not running for two days, fifty thousand passengers helpless
इलेक्ट्रिक बस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलेक्ट्रिक फाल्ट के चलते पिछले दो दिनों से मेरठ शहर और देहात की इलेक्ट्रिक बस सेवा पूरी तरह से ठप हो गई है। सभी 50 इलेक्ट्रिक बसें डिपो में खड़ी हैं। अभी तक फाल्ट ठीक नहीं हो पाया है, जिस कारण मेरठ सिटी ट्रांसपोर्ट को दो दिन में सात लाख रुपये से अधिक का नुकसान हो गया है। बसें न चलने से 50 हजार से अधिक यात्री परेशान हैं। 

विज्ञापन


बुधवार को लोहिया नगर स्थित इलेक्ट्रिक बस डिपो के एलटी पैनल में फाल्ट हो गया था। फाल्ट को ठीक करने के लिए वीएसके सिटी बस ऑपरेटर प्रा. लि. कंपनी के कर्मचारी ने प्रयास किया तो वहां धमाका हो गया। इसमें कर्मचारी भी झुलस गया था। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हादसे को दो दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी तक फाल्ट ठीक नहीं हो पाया है। जिस कारण बसें चार्ज नहीं हो रही हैं। शहर से मवाना, हस्तिनापुर, सिटी स्टेशन, मोदीपुरम, सिवाया अन्य जगहों के लिए इन बसों का संचालन होता है, लेकिन दो दिनों से संचालन प्रभावित है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव 2023: मेरठ मे BJP के लिए जीत आसान नहीं, BSP का मजबूत प्रत्याशी बिगाड़ सकता है विपक्षियों का खेल

विज्ञापन
विज्ञापन

सरधना, हस्तिनापुर, मवाना के रूट पर अधिक किल्लत 
शहर से प्रतिदिन 50 बसों का संचालन हो रहा है। इन बसों का संचालन कई रूटों पर होता है। इनमें 50 हजार से अधिक यात्री प्रतिदिन सफर करते हैं। मेरठ से सरधना, हस्तिनापुर, मवाना, किला आदि रूटों पर बसों का संचालन सबसे अधिक होता है। देहात से शहर में आने और शहर से देहात में जाने के लिए ज्यादातर लोग इन इलेक्ट्रिक बसों का इस्तेमाल करते हैं। 

सभी 50 बसें डिपो में खड़ी हैं  
रूट और बसें 
 मवाना, हस्तिनापुर     20 
 किठौर    6 
 सरधना     13 
 परीक्षितगढ़     1 
 सिटी स्टेशन     5

टेंपो में लटककर सफर करने को मजबूर 
मेरठ डिपो में आए फाल्ट के चलते दो दिन से इलेक्ट्रिक बसों का संचालन बंद है। इसके चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मवाना के रामपाल, कृष्णचंद्र, विशाल, मोहित ने बताया कि टेंपो में लटककर सफर करने के लिए मजबूर हैं।  मेरठ से मवाना के लिए काफी संख्या में प्रतिदिन लोग इन्हीं बसों में सफर करते हैं। दो दिन से बसों का संचालन बंद होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

घंटों के इंतजार के बाद रोडवेज बसों या प्राइवेट बसों के सहारे तथा कुछ लोग जान पर खेलकर थ्रीव्हीलर आदि से सफर करने को विवश हैं। कहने को तो मवाना में रोडवेज बस स्टैंड है, लेकिन इस रोडवेज बस स्टैंड से परिवहन की एक भी बस दिन में संचालित नहीं होती है। मवाना रोडवेज बस स्टैंड के प्रभारी सुभाष का कहना है कि दिन के समय मवाना रोडवेज बस स्टैंड से कोई बस संचालित नहीं होती है। जो बसें रात को यहां रुकती हैं, वे ही सुबह के समय यहां से चलती है। दिन के समय हस्तिनापुर आदि से आने वाली बसों में लोग सफर करते हैं। मेरठ इलेक्ट्रिक बसों के मैनेजर मदन मोहन का कहना था कि फाल्ट के चलते बसें रिचार्ज नहीं हो सकी हैं।

आज ठीक हो सकता है 
आज फाल्ट ठीक होने की संभावना है। बसों का संचालन दोपहर तक शुरू हो जाएगा। इसके लिए कंपनी के कर्मचारी लगे हुए हैं। -केके शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम मेरठ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed